IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कमजोर है भारत की गेंदबाजी, 4 गेंदबाजों ने खेले हैं कुल 11 वनडे

India Bowling Attack: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। बल्लेबाजी में टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अनुभवहीन गेंदबाजी टीम के लिए चिंता की बात है।

India Bowling Attack: टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया के सामने 5 मैच की वनडे सीरीज की चुनौती है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा जबकि 5वां और आखिरी मुकाबला बे-ओवल में 15 नवंबर को खेला जाएगा। टी20 टीम में टीम इंडिया ने डॉमिनेट किया था, लेकिन वनडे सीरीज में उसकी गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। खासतौर से जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी लाइनअप अनुभवहीन नजर आ रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम प्रबंधन के सामने गेंदबाजी कॉम्बिनेशन तय करना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि गुरनूर ब्रार, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और यश ठाकुर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव बेहद कम है। इन चारों ने मिलकर अब तक केवल 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। ऐसे में अनुभवी और संतुलित न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा होना तय है।

Gurnoor Brar

गुरनूर ब्रार (साभार-X)

बीसीसीआई की ओर से शृंखला में दो अतिरिक्त वनडे मुकाबले शामिल किए जाने के फैसले को लेकर अलग-अलग नजरिये हो सकते हैं। इसे कोई न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के इस देश के आखिरी दौरे का व्यावसायिक लाभ उठाने का अवसर मान सकता है, तो कोई इसे खराब कार्यक्रम प्रबंधन का नतीजा मान रहा है। इस बदलाव के कारण भारत को कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरना पड़ सकता है।

End of Feed