IND A vs ENG Lions: ड्रॉ पर खत्म हुआ इंग्लैंड लायंस और इंडिय ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट

IND A vs ENG Lions: इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएगा, खासतौर से करुण नायर जिन्होंने डबल सेंचुरी जड़कर 20 जून से शुरू हो रहे 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत के जीतने की उम्मीदें बढ़ा दी है।

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला जा रहा पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल इस पिच पर भारत ए के टॉप चार बल्लेबाजों ने सोमवार को अर्धशतक जड़े जिससे इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला अनौपचारिक ‘टेस्ट’ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड लायंस के निचले क्रम ने डटकर खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को हताश किया जिससे मेजबान टीम ने पहले सत्र के दौरान पहली पारी में 587 रन बनाकर 30 रन की बढ़त के साथ दबदबा बनाया।

India A vs Eng Lions, 1st unofficial Test at Canterbury

भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस टेस्ट ड्रॉ (साभार-X)

बाद में यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68), ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) और नीतिश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर नॉर्थम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे ‘टेस्ट’ से पहले आत्मविश्वास हासिल किया। भारत ए ने अंतिम दिन 41 ओवर में दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच खत्म कर दिया गया तब 25 ओवर बचे थे।

End of Feed