India A Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए हरलीन के नेतृत्व में इंडिया ए टीम का ऐलान

India A Squad: इंडिया ए के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरलीन देओल को टीम की कमान सौंपी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा

हरलीन देओल, प्रतिका रावल और सयाली सतघरे को इंग्लैंड के खिलाफ महिलाओं के एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा क्योंकि इन तीनों को इंग्लैंड टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। हरलीन 50 ओवर की टीम की कप्तानी करेंगी जबकि टी20 टीम की कप्तान अनुष्का शर्मा होंगी। अनुष्का ने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का डेब्यू किया था। वृंदा दिनेश को उप-कप्तान बनाया गया है। विशेषज्ञ बल्लेबाज़ देओल, रावल और तेज गेंदबाज सतघरे को टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिल पाई थी जिसकी घोषणा शनिवार को यहीं की गई थी। लेकिन ये सभी 10 से 13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नज़र आएंगी।

Harleen Deol

हरलीन देओल (साभार-X)

इंडिया ए टीम में वैष्णवी शर्मा और जी कमलीनी को जगह दी गई है। इंग्लैंड का यह दौरा भारतीय सीनियर टीम के बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। टी20 वर्ल्ड कप टीम में हरलीन देओल को मौका नहीं मिला है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उनकी एंट्री संभव है।

End of Feed