साई सुदर्शन की लगातार दूसरी सेंचुरी, अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत का क्या रहा स्कोर

India A vs Sri Lanka A Unofficial Test: भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। भारत ए अब श्रीलंका ए से 119 रन से पीछे है।

India A vs Sri Lanka A Unofficial Test: सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 247 रन बना लिए। भारत ए अब श्रीलंका ए से 119 रन से पीछे है। मेजबान टीम पहली पारी में 366 रन पर आउट हो गई। मेहमान टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय सुदर्शन (नाबाद 104 रन) को जाता है जिन्होंने 166 गेंद पर अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया। देवदत्त पडिक्कल ने भी उतना ही शानदार प्रदर्शन किया और वह 151 गेंद पर 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। अमन मोखाड़े के 38 रन पर आउट होने के बाद बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 181 रन जोड़ लिये हैं।

Sai Sudarshan

साई सुदर्शन (फोटो साभार- X)

साई सुदर्शन का लगातार दूसरा शतक

सुदर्शन और मोखाड़े ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी बनाई। ऑफ-स्पिनर केशर नुवांथा ने मोखाड़े को आउट किया, लेकिन धीमी टर्निंग पिच पर मेजबान टीम को दिन में बस यही एकमात्र सफलता मिली। इसके बाद सुदर्शन और देवदत्त ने आसानी से श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ रन जुटाए। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज असंका मनोज की गेंद पर चौका लगाकर 85 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और बाद में बिना ज्यादा परेशानी के शतक पूरा किया। सुदर्शन ने ड्रॉ हुए पहले अनौपचारिक टेस्ट में भी शतक बनाया था और पूरी उम्मीद हे कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए जल्द ही घोषित होने वाली भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली है।

End of Feed