क्रिकेट

England Playing XI: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, बिना खेले कर दिए दो बदलाव

England Playing XI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी।

Image

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

England Playing XI: इंग्लैंड टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ये बदलाव तब हुए हैं जब पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरे 20 ओवर की बैटिंग की थी और उसने अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 47 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। अभिषेक ने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा और 24 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले कि इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरती बारिश और भी तेज हो गई और दोबारा मुकाबला शुरू नहीं हो पाया।

गेंदबाजी में हुए दोनों बदलाव

मजेदार बात यह है कि इंग्लैंड टीम ने दोनों बदलाव गेंदबाजी डिपार्टमेंट में किए हैं। पहली बार टी20 टीम में जोश टंग को शामिल किया गया है, वह दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, वहीं स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। इन दोनों का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना यह संकेत देता है कि ओल्ड ट्रैफर्ड की टीम तेज गेंदबाजों की मददगार साबित होगी। पहले मुकाबले में खेलने वाले साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 :

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article