IND A vs NZ A Highlights: इंडिया ए ने 464 रन पर घोषित की पारी, न्यूजीलैंड-ए ने सस्ते में गंवाए 2 विकेट

इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन पर घोषित करने के बाद दो विकेट चटका लिए हैं।

लिंकन: ध्रुव जुरेल,तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटककर इंडिया-ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंडिया-ए ने पहली पारी पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की जिसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने दो विकेट पर 36 रन बनाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 जबकि जैक गिब्सन एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम अब भी इंडिया-ए से 428 रन पीछे है।

Prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो क्रेडिट ANI X)

इंडिया-ए ने सुबह दो विकेट पर 227 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान जुरेल (71), तिलक वर्मा (नाबाद 81) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50) के अर्धशतकों की मदद से टीम ने 146 ओवर में पांच विकेट पर 464 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने न्यूजीलैंड ए के सलामी बल्लेबाज राइस मारियू (00) और कर्टिस हीफी (19) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

End of Feed