IND W vs SA W: भारत-द.अफ्रीका मैच में बारिश का साया, देखें कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम

IND W vs SA W Weather Update: भारतीय टीम का विश्व कप 2025 का तीसरा मुकाबला गुरुवार को एसीए-वीडीसीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है। मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

IND W vs SA W Weather Update: भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप 2025 में अपने शानदार अभियान को जारी रखने के इरादे से गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला एसीए-वीडीसीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है, जिससे मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Indian women cricket team

भारत महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)

बारिश ने बढ़ाई चिंता, मैच पर मंडरा रहा खतरा

विशाखापत्तनम में मंगलवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में इस अहम मुकाबले पर बारिश का असर पड़ सकता है।यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों का अगला मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होना है। इसलिए टीमें चाहेंगी कि इस मैच से पूर्ण दो अंक हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करें।

End of Feed