IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: रविवार को होगा टी20 वर्ल्ड कप का एक्शन रिप्ले, कब और कहां देखें मुकाबला

IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना भारत से होगा। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और भारत ने इंग्लैंड को हराया था।

IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार विमेंस अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 114 रन की जरुरत थी जिसे उसने 1 विकेट खोकर 5 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से गोंगडी तृषा ने 35 और कमलीनी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।

South Africa Women U19 vs India Women U19, Final live streaming

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (साभार-X)

शुक्रवार सुबह पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन बनाए जिसे साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

End of Feed