LIVE

IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराया, 3 मैच की सीरीज में की 1-1 की बराबरी

IND-W vs NZ-W Highlights: भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने 76 रन से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराया, 3 मैच की सीरीज में की 1-1 की बराबरी
IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराया, 3 मैच की सीरीज में की 1-1 की बराबरी

IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में उसने मेजबान भारत को 76 रन से हरा दिया। भारत के सामने 260 रन का मु्श्किल लक्ष्य था, लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने शुरुआत से ही बिखर गई। नतीजा टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 183 रन बनाकर ढ़ेर हो गई।

इससे पहले न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीता और कप्तानी पारी खेलते हुए 79 रन बनाए। डिवाइन की इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाने में कामयाब रही। डिवाइन के अलावा सुजी बेट्स ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जॉर्जिया प्लीमर ने 41 और मैडी ग्रीन ने 42 रन की पारी खेली। भारत की ओर से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। राधा के अलावा दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

भारतीय महिला का स्क्वॉड (India Womens Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड (New Zealand Womens Squads)
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

OCT 27, 2024 20:50 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: न्यूजीलैंड ने की सीरीज में बराबरी

न्यूजीलैंड ने 76 रन से दूसरा वनडे जीतकर 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। 4 विकेट लेने वाली राधा यादव आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए जिन्होंने 64 गेंद में 48 रन की पारी खेली।
OCT 27, 2024 18:26 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 58-3

शुरुआती झटकों के बाद भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। हरमन और जेमिमा क्रीज पर हैं।
OCT 27, 2024 17:04 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: भारत के सामने 260 रन का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 260 रन का लक्ष्य रखा। सोफी डिवाइन और सुजी बेट्स ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि राधा यादव ने 4 विकेट चटकाए।
OCT 27, 2024 16:53 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: बड़े स्कोर की ओर न्यूजीलैंड

कप्तान सोफी डिवाइन की शानगदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 48 ओवर में 245 रन बना लिए हैं।
OCT 27, 2024 14:36 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। जॉर्जिया प्लिमर अर्धशतक से चूक गईं। उनको 41 रन पर दीप्ति शर्मा ने आउट किया। टीम ने 15.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 87 रन बना लिए हैं।
OCT 27, 2024 13:52 IST

IND Womens vs NZ Womens Live Score: पांच ओवर का खेल खत्म

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का पांच ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। सुजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर क्रीज पर हैं।
OCT 27, 2024 13:41 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरे ओवर में आए 13 रन

टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 13 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए है।
OCT 27, 2024 13:35 IST

IND Womens vs NZ Womens Live Score: न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 4 रन बनाए। सुजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर क्रीज पर हैं।
OCT 27, 2024 13:16 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबल में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी।
OCT 27, 2024 13:14 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: भारत की प्लेइंग-11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।
OCT 27, 2024 13:14 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।
OCT 27, 2024 12:36 IST

IND-W vs NZ-W Live Score:न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू
OCT 27, 2024 12:36 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: भारतीय महिला का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।
OCT 27, 2024 12:35 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
OCT 27, 2024 12:17 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।
OCT 27, 2024 12:17 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 1.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 PM बजे होगा।
OCT 27, 2024 12:16 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
OCT 27, 2024 12:16 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
OCT 27, 2024 12:16 IST

IND-W vs NZ-W Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

भारतीस महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच आज से दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। आप सभी का हमारे लाइव ब्लॉग में स्वागत है।