IND-W vs IRE-W 3rd ODI, India Women vs Ireland Women Match Live Streaming: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मेचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 93 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी तरह, भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में भी 116 रन से जीत मिली है। दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 73 रन की शानदार पारी खेली। इसी तरह प्रतीका रावल ने 67 रन, हरलीन देओल ने 89 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने शतकीय पारी खेली। वहीं, दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला। (फोटो- BCCI Women X)
भारतीय महिला का वनडे स्क्वाड (India Women ODI Squad)
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर , तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
आयरलैंड महिला का वनडे स्क्वाड (Ireland Women ODI Squad)
गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (India Women vs Ireland Women 3rd ODI Match Date)
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे बुधवार (15 जनवरी 2024) को खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Women vs Ireland Women 3rd ODI Match Venue)
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India Women vs Ireland Women 3rd ODI Match Time)
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 11.00 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Women vs Ireland Women 3rd ODI Match On Tv)
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Women vs Ireland Women 3rd ODI Match Live Streaming)
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और वेबसाइट पर की जाएगी।
