क्रिकेट

2025 Champions Trophy Australia Squad,आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड LIVE: दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है मजबूत टीम, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

2025 Champions Trophy Australia Squad, Team Players List, Schedule, Fixture, Venue (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ऑस्ट्रेलिया टीम पूरा कार्यक्रम) LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी। आइए जानते हैं कि टीम में किन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Image

दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है मजबूत टीम।

Photo : Times Now Digital

2025 Champions Trophy Australia Squad, Team Players List, Schedule, Fixture, Venue (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ऑस्ट्रेलिया टीम पूरा कार्यक्रम) LIVE Updates: करीब 8 साल बाद फिर से चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया सहित आठ टीमें दम दिखाने उतरेगी। टूर्नामेंट में खिताब पर कब्जा जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1998 से 2017 के बीच दो बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी है। अब टीम की नजर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Cricket team Squad for ICC Champions Trophy 2025)

क्रमांकखिलाड़ी भूमिका
01पैट कमिंस (कप्तान)ऑलराउंडर
02 एलेक्स कैरीविकेटकीपर-बल्लेबाज
03नाथन एलिसगेंदबाज
04आरोन हार्डीऑलराउंडर
05ट्रेविस हेडबल्लेबाज
06मार्नस लाबुशेनबल्लेबाज
07मिचेल मार्शऑलराउंडर
08ग्लेन मैक्सवेलऑलराउंडर
09मैथ्यू शॉर्टबल्लेबाज
10स्टीव स्मिथबल्लेबाज
11 मार्कस स्टोइनिसऑलराउंडर
12जोश हेजलवुडगेंदबाज
13 मिचेल स्टार्कगेंदबाज
14जोश इंग्लिस विकेटकीपर-बल्लेबाज
15एडम जम्पागेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शेड्यूल (ICC Champions Trophy 2025 Australia Schedule)

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 22 फरवरी को लाहौर में करेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में और ऑस्ट्रेलिया लीग में अपना आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेलेगी।

तारीखविरुद्धस्थान
22 फरवरी 2025इंग्लैंडलाहौर
25 फरवरी 2025दक्षिण अफ्रीकारावलपिंडी
28 फरवरी 2025अफगानिस्तानलाहौर

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन (Australia Performence in ICC Champions Trophy)

ऑस्ट्रेलिया टीम चैम्पियंस ट्रॉफी की सफल टीमों में से एक है। टीम ने 1998 से 2017 के बीच दो बार खिताब पर कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में पहली बार 2006 में चैम्पियन बनी थी और अगले ही सीजन यानी 2009 में भी खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी में जब भी खिताबी मुकाबले में पहुंची है चैम्पियन बनी है। टीम 1998 में क्वार्टर फाइनल, 2000 में क्वार्टर फाइनल, 2002 में सेमीफाइनल, 2004 में भी सेमीफाइनल, 2006 और 2009 में चैम्पियन, 2013 में 7वें नंबर पर और 2017 में भी 7वें नंबर पर रही थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article