क्रिकेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अफगानिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: अफगानिस्तान के ये लड़ाके करेंगे Champions Trophy में उलटफेर, टीम का हुआ ऐलान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अफगानिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट, Champions Trophy 2025 Afghanistan Full Squad, Players List, ICC Champions Trophy Afghanistan Captain: साल 2023 में वनडे और साल 2024 में टी20 विश्व कप में बड़े उलटफेर करने वाले अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए अफगानी लड़ाकों के दल में है कितना दम?

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अफगानिस्तान की पूरी टीम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अफगानिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। ग्रुप बी में शामिल अफगानिस्तान की टीम हशमतउल्लाह शाहीदी की कप्तानी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीमों से लोहो लेने उतरेगी। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर करके सबको चौंकाने वाली टीम 2024 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी। अफगानिस्तान पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को पटखनी देकर यहां तक पहुंची थी। ऐसे में चैंपिंयस ट्रॉफी में भी उससे ऐसे ही प्रदर्शन की आशा है क्योंकि वो इस टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालीफाई करने में सफल हुई है।

मुजीब और नवीन को नहीं मिली जगह

टीम की कमान हशमतउल्लाह शाहीदी के हाथों में है और उनका सहयोग करने के लिए टीम के सभी धाकड़ और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। वनडे से संन्यास का ऐलान कर चुके मोहम्मद नबी को भी मौका मिला है। टीम में राशिद खान, गुलबदीन नायब जैस अनुभवी खिलाड़ी हैं। नवीन उल हक और मुजीब उर रहमान को टीम में जगह नहीं मिली है। 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ तीन रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया गया है। दार्विश रसूली, नांगयाल खरोटी और बिलास सामी टीम के साथ बतौर रिजर्व प्लेयर रहेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Cricket team Squad for ICC Champions Trophy 2025)

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1हश्मतउल्लाह शाहीदी(कप्तान)बल्लेबाज
2इब्राहिम जादरानबल्लेबाज
3रहमानुल्लाह गुरबाजविकेटकीपर/बल्लेबाज
4सेदिकुल्लाह अटलबल्लेबाज
5रहमत शाहऑलराउंडर
6इकराम अलीखिलविकेटकीपर/बल्लेबाज
7गुलबदीन नायबऑलराउंडर
8अजमतुल्ला उमरजईऑलराउंडर
9मोहम्मद नबीऑलराउंडर
10राशिद खानऑलराउंडर
11अल्लाह गजनफरस्पिनर
12नूर अहमदस्पिनर
13फजलहक फारूकीतेज गेंदबाज
14फरीद मलिकतेज गेंदबाज
15नावीद जादरानतेज गेंदबाज

अफगानिस्तान का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शेड्यूल (ICC Champions Trophy 2025 Afghanistan Schedule)

पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को ग्रुप बी में इंग्लैड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ जगह मिली है। अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 फरवरी को कराची में करेगी। इसके बाद लाहौर में ही अफगानिस्तान की 26 फरवरी को इंग्लैंड के साथ भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 फरवरी को लाहौर में खेलेगी।

क्रमांकबनामतारीखवेन्यू
1दक्षिण अफ्रीका21 फरवरी, 2025कराची
2इंग्लैंड26 फरवरी, 2025कराची
3ऑस्ट्रेलिया28 फरवरी, 2025लाहौर

अफगानिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा है प्रदर्शन (Afghanistan Performence in Champions Trophy history)

अफगानिस्तान की टीम पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालाफाई करने में सफल हुई है। ऐसे में उसका टूर्नामेंट के इतिहास में कोई रिकॉर्ड नहीं है।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article