IND W vs ENG W Test Day 3 Match Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट में ऐतिहासिक जीत से 4 विकेट दूर टीम इंडिया, यस्तिका भाटिया ने जड़ा यादगार शतक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत के मुहाने पर पहुंच गई है। टीम इंडिया द्वारा जीत के लिए दिए 457 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन 6 विकेट 130 रन पर गंवा दिए हैं।

लंदन: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। पहली पारी में 115 रन की बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन पर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य रख दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की 327 रन और टीम इंडिया 4 विकेट दूर है।

Yastika Bhatia

यस्तिका भाटिया (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

यस्तिका भाटिया ने जड़ा यादगार शतक

भारत के लिए दूसरी पारी में यस्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन की पारी खेली और लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला बैटर बनीं। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 70 और ऋचा घोष ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। ऋचा घोष के अर्धशतक पूरा करने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। ऐसे में टीम इंडिया ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की, वह टीम की सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 33.3 ओवर में 118 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा 2 विकेट लॉरेन बेल की झोली में गए।

End of Feed