IND W vs AUS W, T20 World Cup 2026 Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी20 विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया, एलिस पैरी-एश्ले गार्डनर ने छीनी भारत के जबड़े से जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
भारत महिला (प्लेइंग XI):
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI):
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।
IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की होगी वेस्टइंडीज से भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भिड़ंत होगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। ये दोनों मुकाबले ओवल में खेले जाएंगे।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली 6 विकेट से हार
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ जीत के लिए मिले 171 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में एलिस पैरी की 56 (38) और एश्ले गार्डनर की 53 (29) रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत का एक बार फिर टी20 विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में बनाए 125 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। एश्ले गार्डनर 29 (18) और एलिस पैरी 38 (26) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 30 गेंद में 46 रन और बनाने हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में बनाए 109 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन भारत के खिलाफ बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 62 रन और बनाने हैं। एलिस पैरी 32 (23) और एश्ले गार्डनर 20 (14) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में बनाए 102 रन
जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का भारत के खिलाफ पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। पैरी 29(20) और गार्डनर 16(11) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बनाए 79 रन
ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 79 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद में ऑस्ट्रेलिया को 92 रन और बनाने हैं। एलिस पैरी 19 (14) और एश्ले गार्डनर 3 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में बनाए 72 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। एलिस पैरी 13 (10) और एश्ले गार्डनर 2(3) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए 60 गेंद में 99 रन और ऑस्ट्रेलिया को बनाने हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: दीप्ति ने तोड़ा झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड
बेथ मूनी का विकेट चटकाकर दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उनके खाते में अब कुल 356 विकेट दर्ज हो गए हैं। झूलन गोस्वामी ने 355 विकेट लिए थे।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: बेथ मूनी बनीं दीप्ति शर्मा का शिकार
बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दसवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। राधा यादव ने उनका कैच पकड़ा। मूनी ने 22 (20) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में बनाए 54 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 19 (15) और एलिस पैरी 0(0) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: लिचफील्ड बनीं श्रीचरिणी का शिकार
फीबी लिचफील्ड 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच दे बैठीं। ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। लिचफील्ड 24 (25) रन बना सकीं। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बनाए 49 रन
जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। फीबी लिचफील्ड 22 (21) और बेथ मूनी 17 (13) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बनाए 25 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बनाए एक विकेट पर 25 रन। बेथ मूनी 7 (8) और फीबी लिचफील्ड 12 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर में बनाए 9 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 9 रन बना लिए हैं। फीबी लिचफील्ड 1(3) और बेथ मूनी 0(0) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, ठाकुर ने किया वॉल का शिकार
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ओवर में रेणुका ठाकुर ने जॉर्जिया वॉल को एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। पहली गेंद पर उन्होंने चौके के साथ शुरुआत की थी। फील्ड अंपायर ने वॉल को रन आउट करार दिया था। लेकिन तीसरे अंपायर ने उन्हें पवेलियन वापस जाने का फरमान सुनाया। वो 4(2) रन बना सकीं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया को मिला जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। आखिरी ओवर में भारत ने 23 रन बटोरे हरमनप्रीत कौर ने लगातार तीन छ्कके जड़े। अंतिम गेंद में दीप्ति शर्मा ने चौका जड़ा। वहीं एक रन बनाकर ऋचा घोष नाबाद रहीं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: हरमनप्रीत कौर लौटी पवेलियन
हरमनप्रीत कौर 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच दे बैठीं। उन्होंने 56 (27) रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: रिटायर्ड आउट हुईं जेमिमा
पारी के 20वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्ज ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया। उन्होंने 34 (28) रन बनाए और पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 19 ओवर में बनाए 146 रन
भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 38 (23) और जेमिमा 34 (28) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 17 ओवर में बनाए 127 रन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 127 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जेमिमा 23 (21) और हरमनप्रीत कौर 29 (18) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 15 ओवर में बनाए 111 रन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 19 और जेमिमा 19 रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पार पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में 13.3 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने बनाए 12 ओवर में 85 रन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 1 (2) और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 9(7) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: रन आउट हुईं मंधाना
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना जेमिमा के साथ गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गईं। शेफाली 38 (37) रन बना सकीं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 10 ओवर में बनाए 74 रन
भारत ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 74 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना लिए हैं। जेमिमा 7 (4) और स्मृति मंधाना 31 (30) रन बनाकर खेल रही हैं। जेमिमा ने अपनी पारी की शुरुआत चौके के साथ की। ओवर की आखिरी गेंद पर स्मृति एलबीडब्लू होने से बच गईं। तीसरे अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के डीआरएस रिव्यू पर मंधाना को आउट नहीं दिया।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: शेफाली को मॉलिनी का शिकार
शेफाली वर्मा को दसवें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने बोल्ड करके भारत को पहला झटका दिया। शेफाली 34 (26) रन बना सकीं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: 50 रन के पार पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने अपने पचास रन आठवें ओवर की पहली गेंद पर पूरे कर लिए।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 7 ओवर में बनाए 49 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 27 (25) और शेफाली वर्मा 21 (17) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने पॉवरप्ले में बनाए 43 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 20(14) और स्मृति मंधाना 22(22) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 4 ओवर में बनाए 29 रन
भारत ने 4 ओवर में 29 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर में एश्ले गार्डनर को आड़े हाथ लिया और 13 रन ओवर में शेफाली और मंधाना ने बटोरे। शेफाली 14 (7b 1x4 1x6) और स्मृति मंधाना15 (17b 3x4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 3 ओवर में बनाए 16 रन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 14 (15) और शेफाली वर्मा 2 (3) रन बनाकर खेल रही हैं।ND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 2 ओवर में बनाए 11 रन
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 11 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में स्मृति मंधाना ने ताहीलिया मैक्ग्रा के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में भारत ने बनाए 3 रन
भारतीय टीम ने एक ओवर में बगैर किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 2 (4) और शेफाली वर्मा 1 (2) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI):बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन
भारत महिला (प्लेइंग XI):
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत के लिए जीत ही एक मात्र ही रास्ता
हरमनप्रीत कौर की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत ही सेमीफाइनल में एंट्री के लिए एकमात्र रास्ता बचा है।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया
बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज करके अपनी सेमीफाइनल में एंट्री की संभावनाओं को जिंदा रखा है। भारत के अब मैच जीतना जरूरी हो गया है। नेट रन रेट अभी भी भारत के फेवर में है।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अबतक कुल 37 मैच खेले गए हैं जिसमें से 27 में ऑस्ट्रेलिया और 9 में टीम इंडिया विजयी हुई है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है टीम
सोफी मॉलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: ऐसी है विश्व कप के लिए टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: साढ़े छह बजे होगा टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का टॉस साढ़े छह बजे होगा। मैच सात बजे शुरू होगा।खत्म हुआ सफरः महान मेसी ने लाखों फैंस की नम आंखों के बीच खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, यहां हिंदी में पढ़ें उनकी अंतिम स्पीच
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्यों हुआ पाक क्रिकेट टीम का इतना बुरा हाल, कैसे कर सकते हैं वापसी
'रोहित, विराट भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान', पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर RO-KO के लिए कही खास बातें
India T20 ODI Squad: जिम्बाब्वे में होगी मंधाना की पहली अग्निपरीक्षा, टी20 और वनडे टीम का ऐलान
IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
© 2026 Times Horizon Private Limited
