LIVEIND vs ZIM, लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे को हराकर अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली सीरीज जीत
IND vs ZIM Today T20 Match (भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला अय्यर एंड कंपनी के नाम रहा। भारत ने इस मुकाबले को 90 रन के अंतर से अपने नाम किया और 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। डेब्यूटेंट यश ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए।

IND vs ZIM, लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे को हराकर अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली सीरीज जीत
IND vs ZIM, लाइव स्कोर: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजो के सामने पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट यश ठाकुर के अलावा प्रिंस यादव और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए।
इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94(43) रन की साझेदारी की। ईशान किशन 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 60 रन की पारी खेली। इससे पहले किशन ने कप्तान अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 66(42) रन की साझेदारी की।
दोनों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
जिम्बाब्वे की इलेवन- ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- भारत ने 90 रन से जीता मैच
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजो के सामने पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट यश ठाकुर के अलावा प्रिंस यादव और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे को 8वां झटका दिया
119 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने 8वां विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- प्रिंस यादव हुए इंजर्ड
7वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिंस यादव इंजर्ड हो गए। हैमस्ट्रींग खिंचने के कारण उन्हें बीच में ओवर रोक देना पड़ा। उनका अधूरा ओवर दुबे कंप्लीट कर रहे हैं।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- सिकंदर रजा भी हुए आउट
49 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। 220 रन का पीछा कर रही है टीम।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- जिम्बाब्वे को मिला 220 का लक्ष्य
भारत ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94(43) रन की साझेदारी की। ईशान किशन 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 60 रन की पारी खेली। इससे पहले किशन ने कप्तान अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 66(42) रन की साझेदारी की।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- शतक से चूके किशन
ईशान किशन 81 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने तिलक से साथ चौथे विकेट के लिए 94(43) रन की साझेदारी की। किशन ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- 200 रन के करीब टीम इंडिया
टीम इंडिया 200 रन के करीब पहुंच गई है। तिलक ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ा दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- तिलक वर्मा का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 31 गेंद में 6 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। किशन का साथ निभा रहे हैं तिलक वर्मा।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- भारत के 100 रन पूरे
11वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। किशन 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- ब्रायन बेनेट ने तोड़ी साझेदारी
ब्रायन बेनेट ने 66(42) रन की साझेदारी तोड़ दी। अय्यर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दोनों ने कुछ हद तक टीम इंडिया का रेस्क्यू कर लिया है।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- अय्यर और किशन ने संभाली पारी
ईशान किशन और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 29 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था, जब वैभव 20 रन बनाकर आउट हुए थे।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- 20 रन बनाकर आउट हुए वैभव
29 रन के स्कोर पर भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नगारवा ने आउट किया।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- भारत को लगा पहला झटका
भारत ने 10 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर मुजरबानी का शिकार बने हैं।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- भारत के नाम रहा पहला ओवर
भारत ने पहले ओवर में 9 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से पहला ओवर कप्तान सिकंदर रजा ने किया है।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- हरारे की पिच रिपोर्ट
यहां साइड बाउंड्री 75 मीटर और 69 मीटर है। आज की पिच कुछ दिन पहले वाली पिच जैसी ही दिखती है, लेकिन यह काफी सख्त और मजबूत लग रही है। यहां 165 पार स्कोर है, लेकिन ऐसा लगता है कि 190-200 रन बन सकते हैं।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- पहली बार टॉस हारे अय्यर
अय्यर ने जबसे टीम की कमान संभाली तब से पहली बार उन्होंने टॉस गंवाया है। इसस पहले 8 मैच में उन्होंने लगातार टॉस जीता था और बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- यश ठाकुर का डेब्यू
पहले मुकाबले में अशोक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला था जबकि इस मुकाबले में यश ठाकुर डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें अशोक शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसका मतलब है कि टीम इंडिया को आज पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा और वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ी पारी खेलने का मौका है।
IND vs ZIM लाइव क्रिकेट स्कोर- आज हो सकता है एक और डेब्यू
आज भारत की ओर से एक और डेब्यू हो सकता है। इस साल चार भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू कर सकते हैं और आज यश ठाकुर का डेब्यू हो सकता है।