IND vs ZIM 3rd T20 Today Match Timing 26 July 2026: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20, कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs ZIM 3rd T20 Today Match Timing 26 July 2026: टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। जिम्बाब्वे को शनिवार को सीरीद के दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से मात देकर भारत ने सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। अब टीम इंडिया की नजर रविवार को तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज (26 जुलाई 2026) भारत जिंबाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा।

IND vs ZIM 3rd T20I Match Timing Today 26 July 2026: भारत लगातार दो टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में जीत का स्वाद चख चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर एक बार फिर आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन हासिल करने के बाद आज (26 जुलाई, शनिवार) को भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे का सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहेगी। सिकंदर रजा की टीम के सामने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी जो अब भारत की नीली जर्सी में भी लय में आ गए हैं। वहीं तिलक वर्मा औप ईशान किशन भी दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़कर फॉर्म में लौट आए हैं। भारतीय गेंदबाज भी धमाल मचा रहे हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भी भारी नजर आ रहा है।

IND vs ZIM 3rd T20I Match Timing today Match

भारत बनाम जिंबाब्वे, तीसरा टी20 मैच की टाइमिंग

मौजूदा सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ताजा आंकड़ें देखें तो, इन दोनों टीमों के बीच अब 16 टी20 मैच हो चुके हैं। इन मैचों में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 बार हराया है। उधर, जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 टी20 जीत के आंकड़े के साथ अटकी हुई है। जिम्बाब्वे में इन भारत और मेजबान टीम के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 11 मैच भारत जीत चुका है।

End of Feed