IND vs WI 3rd T20I Preview: बल्लेबाजों के बीच होगा मुकाबला, गेंदबाजों पर रहेगा दबाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। इंदौर का होलकर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर यहां फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। पहले दो मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी20 सीरीज में अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, अब रविवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी यह बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है जिससे कि गेंदबाजों पर काफी दबाव रहेगा। रांची में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 501 रन बने। वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रन के लक्ष्य को लगभग एक ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया था। इंदौर का होलकर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर यहां फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

IND vs WI T20 Preview.

भारत वेस्टइंडीज मैच प्रीव्यू।

निश्चित तौर पर मुकाबला दोनों टीम के बल्लेबाजों के बीच होगा, लेकिन सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीत हासिल करेगी। विशेषकर फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहेगा। दोनों टीम ने अभी तक महत्वपूर्ण अवसरों पर कुछ कैच छोड़े हैं जो महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड का आसान कैच छोड़ दिया था जो एक तरह से निर्णायक साबित हुआ। रदरफोर्ड ने इसका पूरा फायदा उठाकर कप्तान शाई होप के साथ मिलकर 54 गेंदों में 120 रन की साझेदारी की।

End of Feed