IND vs WI 1st Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन मिला-जुला रहा। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर ली है
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर (साभार-AP)
टीम इंडिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित और जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 139 रन की बेहतरीन साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। जायसवाल 57 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर डेब्यूटांट कर्क मैकेंजी के हाथो कैच आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। भारत को तीसरा झटका वारिकेन ने दिया, जिन्होंने रोहित को 80 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रहाणे और कोहली चौथे विकेट के लिए 27 रन ही जोड़ पाए। टी ब्रेक से ठीक पहले 8 रन बनाकर रहाणे आउट हुए। उन्हें गैब्रियल ने क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद जडेजा और कोहली ने शतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए भी यह मैच बेहद खास है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मैच है और इसे खास बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। पिछले मैच में 24 रन से शतक से दूर रहने वाले विराट इस मैच में अपना देश से बाहर शतक लगाने के 5 साल के सूखे को दूर करना चाहेंगे।
हेड टू हेड में भारी वेस्टइंडीज
मैच में टीम इंडिया का पलड़ा जरूर भारी है, लेकिन हेड टू हेड की बात करें तो वेस्टइंडीज की बादशाहत दिखती है, जो अब धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है। अब तक खेले गए कुल 99 टेस्ट मुकाबलों में 30 में वेस्टइंडीज जबकि 23 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 46 मुकाबला ड्रॉ रहा है।
