IND vs SL T20: ये होगी नए कोच गौतम गंभीर के सामने पहली चुनौती, इन दोनों में किसको प्लेइंग-11 में शामिल किया जाए

IND vs SL T20 Series 2024: भारतीय क्रिकेट नए कोच गौतम गंभीर के युग में प्रवेश करने जा रहा है। श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया जब शनिवार को मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी तो गंभीर के कार्यकाल का आगाज हो जाएगा। अपनी पहली सीरीज में गंभीर के सामने सबसे बड़ी व पहली चुनौती होगी प्लेइंग-11 का चयन और खासतौर पर कौन होगा विकेटकीपर बल्लेबाज।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज 2024
  • नए कोच गौतम गंभीर के सामने पहली चुनौती
  • प्लेइंग-11 में किस विकेटकीपर बल्लेबाज को चुना जाएगा

IND vs SL T20 Series 2024: टीम इंडिया के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के लिए श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए सबसे पहली चुनौती बड़ी होने वाली है। उनको कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर ये तय करना होगा कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन में किसको प्लेइंग-11 में शामिल किया जाए।

Gautam Gambhir, IND vs SL T20 Series 2024

गौतम गंभीर के सामने बड़ी चुनौती (Screengrab-BCCI/X)

छोटे प्रारूप से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली को छोड़कर टी20 विश्व कप विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर आए हैं और ऐसे में पंत और सैमसन में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि यह दोनों ही आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

End of Feed