LIVEIND VS SL 2nd ODI Highlights : श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे ढेर हुई भारतीय टीम, गंभीर 'राज' में मिली पहली हार

IND VS SL 2nd ODI Highlights : श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे ढेर हुई भारतीय टीम, गंभीर 'राज' में मिली पहली हार
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को रनों से मात दे दी है। कोलंबो में आयोजित मैच में मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के आगे संघर्ष करती दिखी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हालांकि इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बाद में 34 वर्षीय गेंदबाज जैफ्री वैंडर्से के आगे पूरी टीम ने घुटने टेक दिए। वैंडर्से ने 6 विकेट लेकर टीम की हालत खराब कर दी और भारत को करारी हार सौंप दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, दुनिथ वेल्लागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।
IND vs SL 2nd ODI Highlights: भारत की श्रीलंका के खिलाफ बड़ी हार
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 241 रनों के स्कोर को आसानी से हासिल कर लेगा लेकिन बाद में श्रीलंका के गेंदबाजों ने दमखम दिखाया और टीम को 32 रनों से जीत दिला दी।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: ऋषभ पंत के बल्ले से खेल रहे सिराज
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच मे मोहम्मद सिराज ऋषभ पंत का बल्ला लेकर बल्लेबाजी करने आए हैं। वे काफी मुश्किल घड़ी में बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: जीत से 2 विकेट दूर श्रीलंका
श्रीलंका क्रिकेट टीम जीत से केवल 2 विकेट दूर बची है। फिलहाल मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं और भारत को इन्हीं से अब उम्मीद करनी होगी।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: अक्षर पटेल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल अर्धशतक से चूक गए हैंं और आउट हो गए हैं। उन्हें कप्तान असलंका ने अपना शिकार बनाया है। अब श्रीलंका जीत से केवल तीन विकेट दूर है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: अक्षर और सुंदर का संघर्ष जारी
अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने भारत की पारी को संभाल कर रखा है। दोनों लगातार टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं। इनके विकेट के बाद भारत की हार निश्चित है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। फिलहाल अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन
भारतीय क्रिकेट टीम की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है। श्रेयस अय्यर एक बार फिर से कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: विराट कोहली आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। चेज मास्टर विराट कोहली आउट हो गए हैं। उन्हें हसरंगा की जगह शामिल किए गए वैंडर्से ने अपना शिकार बनाया है। ये भारत का चौथा विकेट है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: शुभमन गिल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लग गया है। टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। रोहित ने 64 रन बनाए और वे शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिए।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: रोहित ने जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा
रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे के चौथे नंबर के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय क्रिकेट टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। टीम को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य हासिल करना है। फिलहाल क्रीज पर गिल और रोहित शर्मा मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका की पारी समाप्त
श्रीलंका क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लागे फिर से चमके और टीम को मुश्किल घड़ी से निकाला।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 180 के करीब
श्रीलंका के बल्लेबाज वेल्लागे और कमिंदु क्रीज पर टिक गए हैं और टीम का स्कोर धीरे-धीरे 180 के करीब पहुंच रहा है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका को लगा पांचवा झटका
श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाचवां झटका लग गया है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज जनिथ लियांगे आउट हो गए हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका
श्रीलंका क्रिकेट टीम को चौथा बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के धाकड़ बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया है। भारत अब वापसी के ट्रेक पर लौट गया है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 पार
IND vs SL 2nd ODI Live Score Today Match in Hindi: श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। फिलहाल कप्तान असलंका और समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
IND vs SL Live Cricket Score Today Match:श्रीलंका क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लग गया है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज अविष्का फर्नांंडो को वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बना लिया है।
IND vs SL 2nd ODI Live Score: भारत की दूसरे विकेट की तलाश जारी
IND vs SL Live Cricket Score Today Match:भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरे विकेट की तलाश लगातार जारी है। फिलहाल कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर जमे हुए हैं।