IND vs SL Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 में सुपर 4 राउंड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसके चौथे मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी वहीं दूसरी ओर उसकी पड़ोसी श्रीलंका क्रिकेट टी (IND vs SL) होगी। दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम इस खास मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की कमान चरित असलंका (Charith Asalanka) के हाथों में है। ये दोनों ही टीमें अपने पहले सुपर 4 मैच में जीत दर्ज करके आ रही है। एक तरफ जहां श्रीलंका ने श्रीलंका को हराकर चौंकाया था वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को मात दी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल के टिकट के पास पहुंच सकती है।ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि भारतीय समयानुसार इस मैच (Indian National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team) के बीच मैच की शुरुआत आज कितने बजे से होने वाली है और टॉस का समय क्या है। इसके अलावा दोनों देशों की संभावित प्लेइंग 11 भी जानिए।
भारत बनाम श्रीलंका मैच का समय
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा
कब होगा एशिया कप में भारत और श्रीलंका का मैच (IND vs BAN Match Date)
एशिया कप में भारत और श्रीलंका का मैच शु्क्रवार, 26 सितंबर को होगा।
कहां होगा एशिया कप में भारत और श्रीलंका का मैच (IND vs BAN Match Venue)
एशिया कप में भारत और श्रीलंका का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और श्रीलंका का मैच (IND vs BAN Match Timing)
एशिया कप में भारत और श्रीलंका का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
