IND vs SL 1st Test Preview: स्वतंत्रता दिवस पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगा भारत, जानिए पहले मैच से जुड़ी खास बातें

IND vs SL 1st Test Match Preview: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने उतरेगी। शनिवार को गॉल में शुरू होने वाले इस मैच पर सबकी नजरें होंगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का प्रयास करेगी। यहां जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें।

India vs Sri Lanka 1st Test Preview: भारतीय बल्लेबाजों की शनिवार से यहां शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में स्पिन के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी और इस श्रृंखला का नतीजा मुख्य कोच गौतम गंभीर की देश के लाल गेंद क्रिकेट के प्रभारी के तौर पर भूमिका के लिए काफी अहम होगा। गंभीर के कार्यकाल में भारत सफेद गेंद (सीमित ओवरों का क्रिकेट) के क्रिकेट में लगभग अजेय टीम रहा है जिसका अंदाजा चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप में उसके खिताबी अभियान से लगाया जा सकता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर काफी निराशाजनक है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। लगातार मिली इन नाकामियों और इसके बाद सहयोगी स्टाफ के दो सहायक कोच तथा एक क्षेत्ररक्षण कोच के जाने से गंभीर और टीम के लिए तत्काल नई ऊर्जा के संचार की जरूरत महसूस होने लगी है। मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू होगा।

IND vs SL 1st Test Preview

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ट्रॉफी के साथ श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा और भारतीय कप्तान शुभमन गिल (X/BCCI)

इसका यह मतलब नहीं है कि अगर श्रीलंका में भारत जीत हासिल नहीं कर पाता है तो गंभीर को तुरंत हटा दिया जाएगा लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में आगे की रणनीति को लेकर सत्ता के गलियारों में निश्चित रूप से चर्चा तेज होगी। हालांकि गॉल में खोई प्रतिष्ठा वापस हासिल करना किसी भी मेहमान टीम के लिए आसान काम नहीं है। अक्सर यहां पहुंचकर सपने टूटते रहे हैं।

End of Feed