IND vs SL 1st Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

SL vs IND 1st Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकिल में दमदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं शुभमन गिल कप्तान के तौर पर खुद को साबित करना चाहेंगे।

IND vs SL 1st Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकिल में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं शुभमन गिल बतौर कप्तान इस मैच में खुद को साबित करना चाहेंगे। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या-रमेश मेंडिस की स्पिन जोड़ी गॉल में 145 विकेट ले चुकी है। यह सीरीज कोच गौतम गंभीर के लिए भी अहम है, क्योंकि सफेद गेंद से सफलता के बाद लाल गेंद से भारत को घर में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।

IND vs SL Live Streaming

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

गॉल श्रीलंका का अभेद्य किला रहा है, यहां 1998 से 49 में से 27 टेस्ट मेजबान टीम ने जीते हैं। इसकी वजह मुथैया मुरलीधरन से लेकर अब प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस जैसे स्पिनर हैं। भारत के लिए चिंता यह है कि हाल में मिचेल सैंटनर और साइमन हार्मर के खिलाफ भी उसके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। सफेद गेंद में भारत चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीतकर अजेय रहा, लेकिन टेस्ट में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घर में हार के बाद सवाल उठ रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को रन बनाकर लय लौटानी होगी।

End of Feed