IND vs SA U19 2nd ODI Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा अंडर-19 वनडे मैच

IND-U19 vs SA-U19 2nd ODI Live Score Streaming Online: आज (5 January 2026) भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर बढ़त ले चुकी मेहमान टीम इंडिया आज वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर जीत के साथ खिताब अपने नाम करने उतरी है। यहां जानिए भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे यूथ वनडे मैच को किस समय और कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 वनडे सीरीज 2026
  • आज भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा अंडर-19 वनडे मैच
  • वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इतिहास रचने उतरेगी युवा टीम इंडिया

India vs South Africa Under-19 2nd ODI Live Score Streaming Online: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज तीन वनडे मैचों की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा व अहम मैच (IND U19 vs SA U19 2nd ODI) खेल रही है। भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की अगुवाई में पहली बार खेल रही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India Under-19 Cricket Team) आज इतिहास रचने की दहलीज पर है, साथ ही इतिहास रचेंगे दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी, अगर भारत दूसरा वनडे मैच जीत लेती है। क्योंकि सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत 1-0 की बढ़त के साथ आगे चल रही है और दूसरे वनडे में अगर जीत मिली तो खिताब भारत के कब्जे में आ जाएगा। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई मोहम्मद बुलबुलिया (Muhammed Bulbulia) करते नजर आएंगे। मेजबान टीम को सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा।

IND U19 vs SA U19 2nd ODI Live Score Streaming

इंडिया अडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा वनडे लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला अंडर-19 वनडे मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टीम इंडिया ने जीत लिया था। उस मुकाबले में युवा भारतीय टीम ने हरवंश पंगलिया की 93 रनों की पारी और आरएस अंब्रीश की 65 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 301 रन बनाए थे। इसके बाद मैच बारिश से प्रभावित हुआ और डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से लक्ष्य को फिर निर्धारित किया गया। अब मेजबान दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम को जीत के लिए 27.4 ओवर में 174 रन चाहिए थे, लेकिन वे 4 विकेट पर 148 रन ही बना सके, नतीजतन भारत ने 25 रनों से मैच जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त दर्ज कर ली। आइए अब जानते हैं कि दूसरा वनडे मैच कब और कहां देख सकते हैं।

End of Feed