क्रिकेट

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया, अब बांग्लादेश के मंत्रालय ने ले लिया बड़ा फैसला

No IPL In Bangladesh: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देशों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने रिलीज कर दिया है। इससे बांग्लादेश में नाराजगी को देखते हुए उनके सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अब एक बड़ा फैसला ले लिया है। क्या है ये फैसला और क्या निर्देश दिए गए हैं, यहां जानिए।

Image

मुस्तफिजुर रहमान (Instagram/Mustafizur90)

Mustafizur Rahman IPL Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारत में भारी विरोध के बाद बीसीसीआई (BCCI) को कोलकाता फ्रेंचाइजी को इस खिलाड़ी को रिलीज करने का निर्देश दिया गया। केकेआर ने तुरंत इस पर अमल करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। इसको लेकर बांग्लादेश में नाराजगी को देखते हुए अब वहां के मंंत्रालय में बड़ा कदम उठाया है।

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटा देने से बांग्लादेश के लोग बेहद आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। इन परिस्थितियों में, बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे।

अब मौजूदा स्थिति में खबरें ये भी हैं कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है, बांग्लादेश अपनी टीम को भारत में खिलाने के पक्ष में नहीं है। उनका बोर्ड चाहता है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article