LIVE

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: हार्दिक-बुमराह का वनडे से बाहर होना तय, यहां देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे-टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़े ताजा अपडेट्स

India vs South Africa ODI And T20I Squad Announcement (Bharat Banam Dakshin Africa ODI T20 Match 2025 Team Players List) LIVE Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच कोलकाता में हार चुकी है और दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। इन दोनों सीरीज के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का सेलेक्शन जल्द ही मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्ष्ता वाली चयन समिति करेगी। यहां आपको इस सेलेक्शन से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे।।

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव फिर से कप्तानी जारी रखेंगे। भारतीय टी20 टीम में शुभमन गिल की जगह पर सवाल उठ रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें दोबारा मौका मिलता है या नहीं। साथ ही, चयनकर्ताओं को संजू सैमसन पर भी फैसला लेना होगा और यह भी देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद वे उन्हें टीम में बनाए रखना चाहते हैं या नहीं। टी20 विश्व कप को देखते हुए, बीसीसीआई द्वारा टीम में बहुत अधिक बदलाव करने की संभावना बहुत कम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार भारत के साथ टीम की नई घोषणाओं, खिलाड़ियों की खबरों और ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें।
IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: हार्दिक-बुमराह का वनडे से बाहर होना तय, यहां देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे-टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़े ताजा अपडेट्स
IND vs SA ODI And T20I Series Squad Announcement (Bharat Banam Dakshin Africa ODI T20 Match 2025 Team Players List) LIVE Updates In Hindi: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। इन दोनों सीरीज के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का सेलेक्शन जल्द ही बीसीसीआई की चयन समितिकरेगी। आइए जानते हैं कि इस सेलेक्शन में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और टीम घोषणा से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।

वनडे सीरीज़ की मुख्य आकर्षण विराट कोहली और रोहित शर्मा होंगे। इन दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया, जबकि कोहली ने भी अंतिम मैच में मैच जिताऊ पारी खेली। विश्व कप में चयन की उम्मीदों को मज़बूत करने के लिए इन दिग्गजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Nov 19, 2025 | 09:13 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: गांगुली ने किया गंभीर का बचाव

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद, कुछ लोगों ने मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठाए, लेकिन गांगुली ने उनका बचाव करते हुए कहा कि पूर्व सलामी बल्लेबाज को बर्खास्त करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना ​​है कि भारत उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने गंभीर और कप्तान शुभमन गिल दोनों की इंग्लैंड में उनके "असाधारण" प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, "इस समय गौतम गंभीर को बर्खास्त करने का कोई सवाल ही नहीं है।"

"गौतम ने एक कोच के रूप में और शुभमन ने एक कप्तान के रूप में इंग्लैंड में अच्छी बल्लेबाजी पिचों पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, और मेरा दृढ़ विश्वास है कि वे भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"
Nov 19, 2025 | 06:58 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: हार्दिक का खेलना मुश्किल

हार्दिक पांड्या का वनडे सीरीज खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वे सीधे अब टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
Nov 19, 2025 | 01:49 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: रोहित की हां, विराट का क्या?

गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को बीसीसीआई ने वनडे टीम में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट खेलने का आदेश दिया था, जिसको लेकर रोहित शर्मा ने तो हामी भर दी थी, लेकिन विराट कोहली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अब इस मामले में भी आगे सेलेक्शन के समय पेंच फंस सकता है।
Nov 19, 2025 | 01:23 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: शुभमन गिल पर नया मेडिकल अपडेट

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई ने ताजा जानकारी शेयर की है, जो उनके फैंस के लिए सुकून भरा है। दरअसल शुभमन तेजी से रिकवर कर रहे हैं और 19 नवंबर, 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी की यात्रा करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और दूसरे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा।
Nov 19, 2025 | 09:49 AM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: शुभमन गिल पर ताजा खबर

ताज़ा खबरों की मानें तो शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से लगभग बाहर हो गए हैं। यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है, जो पहले ही सीरीज़ में 1-0 से पिछड़ चुका है। आने वाले समय में वो वनडे और टी20 सीरीज में खेलेंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बरकरार है।
Nov 18, 2025 | 09:16 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: वनडे टी20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज
पहला T20I: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20I: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़
तीसरा T20I: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20I: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां T20I: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
Nov 18, 2025 | 05:15 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: क्या रोहित फिर बनेंगे कप्तान?

मोहम्मद कैफ को लगता है कि अगर गिल वनडे सीरीज़ से बाहर होते हैं तो भारत रोहित शर्मा की तरफ़ नहीं जाएगा। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वे रोहित शर्मा के पास वापस नहीं जाएँगे। वो तो हो चुका है। वो खुद ही मना कर देंगे। मुझे लगता है कि केएल राहुल एक विकल्प हैं। वो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अनुभव भी है। मुझे लगता है कि वो वनडे सीरीज़ में टीम की कमान संभालेंगे।"
Nov 18, 2025 | 03:42 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: विराट रोहित की वापसी

इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय सरजमीं पर महीनों बाद अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैं। दोनों दिग्गजों ने आखिरी बार जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भाग लिया था।
Nov 18, 2025 | 02:24 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का शेड्यूल

नवंबर-दिसंबर 2025: 3 वनडे बनाम दक्षिण अफ्रीका (H)

जनवरी 2026: 3 वनडे बनाम न्यूजीलैंड (H)

जून 2026: 3 वनडे बनाम अफगानिस्तान (H)

जुलाई 2026: 3 वनडे बनाम इंग्लैंड (A)

सितंबर-अक्टूबर 2026: 3 वनडे बनाम वेस्टइंडीज (H)

अक्टूबर-नवंबर 2026: 3 वनडे बनाम न्यूजीलैंड (H)

दिसंबर 2026: 3 वनडे बनाम श्रीलंका (H)
Nov 18, 2025 | 02:06 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: शमी अच्छा विकल्प?

मोहम्मद शमी को वनडे टीम के लिए चुना जा सकता है। रणजी में अच्छे प्रदर्शन से फॉर्म में लौटे शमी को कम से वनडे क्रिकेट में विकल्प रखा जा सकता है क्योंकि बुमराह का वर्कलोड प्रबंधन कई बार टीम को मुश्किल में डालता आया है, ऐसे में शमी उनकी भरपाई कर सकेंगे।
Nov 18, 2025 | 01:52 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: क्या शुभमन को टी20 में मिलेगी जगह

संजू सैमसन ने सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर तीन शतक लगाए, लेकिन गिल की वापसी का मतलब था कि उन्हें निचले क्रम में धकेल दिया जाएगा। उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। गिल का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में गिल को जगह मिलेगी या नहीं इस पर संदेह है।
Nov 18, 2025 | 01:41 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: अगर गिल नहीं खेले तो कौन होगा कप्तान

30 नवंबर से शुरू हो रहे इस सीरीज में अगर शुभमन गिल नहीं खेलते हैं तो क्या रोहित शर्मा दोबारा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। मोहम्मद कैफ की मानें तो ऐसा नहीं होगा। रोहित शर्म दोबारा यह जिम्मेदारी नहीं लेंगे। ऐसी स्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
Nov 18, 2025 | 01:03 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: हार्दिक पांड्या लौटेंगे?

हार्दिक पांड्या चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से चूक गए थे, लेकिन इस ऑलराउंडर के टीम में वापसी करने की पूरी संभावना है। हार्दिक की वापसी से सीमित ओवरों की टीमों में भारत को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
Nov 18, 2025 | 01:03 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: संजू सैमसन का क्या होगा?

हाल में आईपीएल ट्रेडिंग में राजस्थान से चेन्नई में ट्रेड किए गए संजू सैमसन इस समय चर्चा में है। क्या उनको ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में मौका मिलेगा, ये देखने वाली बात रहेगी।
Nov 18, 2025 | 01:01 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: क्या बुमराह वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे?

जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने की संभावना है, लेकिन उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
Nov 18, 2025 | 12:59 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: भारत की संभावित वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
Nov 18, 2025 | 12:59 PM IST

IND vs SA ODI And T20 Series Squad Announcement LIVE Updates: भारत की संभावित टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।