IND vs SA Final, Bridgetown Barbados Weather LIVE Updates: भारत का द.अफ्रीका से खिताबी मुकाबला, मैच पर बारिश का साया, देखिए पल-पल की अपडेट
IND vs SA Live Updates, India vs South Africa Weather Pitch Report, Barish Ka Mausam Match Analysis in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और खिताबी मुकाबले में दो मजबूत टीमें भारत और द.अफ्रीका एक दूसरे से कांटे की टक्कर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस महामुकाबले का आयोजन 29 जून 2024 को बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केसिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जाने वाला है। मैच भारतीय समायानुसार रात को 8 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार जीत के रथ पर सवार है। भारत ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया है। वहीं द.अफ्रीका भी अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
