IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका के नाम रहा दूसरा दिन, खेल खत्म होने तक बिना नुकसान भारत के 9 रन
IND vs SA 2nd Test Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam South Africa 2nd Test Live Scorecard Online:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। पहला बार इस वेन्यू पर कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत के पास है।
IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने साउथ अफ्रीका की 489 रन की पारी के जवाब में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। राहुल 2 और जायसवाल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सेनुरन मुथुसामी के शानदार शतक और मार्को यान्सेन की तेज-तर्रार अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 489 रन का स्कोर खड़ा किया। मुथुसामी ने 109 जबिक मार्को यान्सेन ने 78 रन की पारी खेली। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 107 गेंद में 97 रन की साझेदारी की और साउथ अफ्रीका को 400 रन के पार पहुंचा दिया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन अपनी पारी छह विकेट पर 247 रन से आगे बढ़ाई और मुथुसामी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत को पहले दो सत्र में एकमात्र सफलता काइल वेरिन (45) के रूप में मिली जिन्हें जडेजा ने स्टंप आउट कराया लेकिन इससे पहले उन्होंने दो घंटे तक टिककर अपना काम पूरा कर दिया था। मुथुसामी और वैरेन ने सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसने ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। वैरेन 1 और मुथुसामी 25 रन बनाकर नाबाद हैं। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी को एडेन मार्करम और रियान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड करते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन की समाप्ति तक 26.5 ओवरों में 82 रन बना लिए थे।
साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो रिकेल्टन के साथ ट्रिस्टन स्टब्स भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर ही टीम को दूसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों रिकल्टन को कैच आउट कराया। इस बल्लेबाज ने 5 चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली।
बावुमा और स्टब्स की अर्धशतकीय साझेदारी
82 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर साउथ अफ्रीका मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान तेंबा बावुमा ने ऐसा होने नहीं दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। बावुमा 41 रन की पारी खेलकर जडेजा का शिकार बने। पारी के स्कोर में 21 रन ही जुड़े थे कि स्टब्स को आउट कर कुलदीप ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया।
IND बनाम SA आज के टेस्ट मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहाँ देखें
प्लेइंग इलेवन में बदलाव
शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम इंडिया में दो बदलाव हैं। नंबर 3 के लिए साई सुदर्शन को मौका मिला है जबकि अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कार्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी को मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (SA Playing XI)- रियान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत की प्लेइंग इलेवनन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने बनाए 489 रन
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: मुथुसामी के शतक से मजबूत साउथ अफ्रीका
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 316/6
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: मुथुसामी का अर्धशतक
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका के 300 रन पूरे
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन अफ्रीका
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: लंच तक साउथ अफ्रीका ने बनाए 156 रन
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका 150 के करीब
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: 100 रन के करीब साउथ अफ्रीका
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: दूसरे सेशन का खेल जारी
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: पहले सेशन का खेल अफ्रीका के नाम
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: शुरुआती डेढ़ घंटे का खेल
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: मारक्रम को मिला जीवनदान
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: 5 ओवर का खेल खत्म
IND बनाम SA, IND vs SA Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवनन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
