IND vs SA 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match At Guwahati:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला (India vs South Africa) शनिवार(22 नवंबर, 2025) से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। गुवाहाटी भारत का 30वां टेस्ट सेंटर बन जाएगा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया को इडेन गार्डन्स में 30 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में अब उसकी नजर सीरीज जीत पर है। वहीं टीम इंडिया अपनी साख और सीरीज दोनों बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टेस्ट टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishbah Pant) के हाथों में होगी, जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की अगुवाई एक बार फिर तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे। भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस 8:00 बजे से होगा। पहली बार मैच में टी ब्रेक लंच ब्रेक से पहले होगा। गुवाहाटी में पहली बार खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट गुवाहाटी, बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड आमने-सामने कैसा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक इतिहास में 45 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टक्कर कांटे की रही है। दक्षिण अफ्रीका ने 19 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मात दी है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 16 टेस्ट मैचों में हराया है। वहीं, 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा सीरीज भारतीय जमीन पर होने जा रही है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 20 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें 11 मुकाबले मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय सनजमीं पर 6 टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SA 2nd Test Pitch Report)
मेहमान दक्षिण अफ्रीका और मेजबान भारतीय टीम के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) मैदान पर खेला जाना है। इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है। इस मैदान पर पहले वनडे और टी20 मुकाबले खेले गए हैं। ऐसे में पिच के पांच दिन के चरित्र के बारे में साफ तौर पर कुछ कह पाना संभव नहीं है। यह गुवाहाटी के लिए एक बड़ा मौका है यह पूर्वोत्तर भारत का पहला टेस्ट वेन्यू है। सूर्योदय और सू्र्यास्त के अलग समय की वजह से मैच को आधे घंटे पहले शुरू किया जा रहा है। मैच का पहला सेशन ब्रेक सुबह 11 बजे चायकाल के रूप में होगा। वहीं लंच ब्रेक दोपहर 1.20 बजे होगा। ऐसे में पिच को लेकर भी कई तरह की आशंकाएं और संभावनाएं जताई जा रही है। दोनों टीमों के कप्तानों को उम्मीद है कि पिच टर्न होने से पहले बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर गुवाहाटी की पिच एक पहेली की तरह है जिसके बारे में किसी भी तरह की भविष्यवाणी कर पाना थोड़ा मुश्किल है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीमें (India and South Africa Test Squads)
भारतीय टीम:
ऋषभ पंत(कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।दक्षिण अफ्रीकी टीम:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन माक्ररम, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डि जोर्जी, कोर्बिन बोश, वियान मूल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी , कैगिसो रबाडा, साइमन हार्मर, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन।गुवाहाटी में कैसा रहेगा अगले 5 दिन का मौसम (Guwahati Weather Forecast)
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, इसलिए यहां के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। गुवाहाटी में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना 7 प्रतिशत तक है। गुवाहाटी में तापमान मैच के दौरान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रविवार को यानी मैच के दूसरे दिन बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है। सोमवार को मैच के तीसरे दिन मौसम के साफ रहने और घूप खिले रहने की संभावना है। मंगलवार को एक बार फिर बादल वापस आ जाएंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो बारिश मैच में खलल डाल सकती है।
