IND vs PAK T20 World Cup Match Pitch Report: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के मैच की पिच रिपोर्ट और कोलंबो के मौसम का हाल

India Pakistan T20 Match, IND vs PAK T20 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 फरवरी, 2026) को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला काफी उतार चढ़ाव और राजनीतिक गहमागहमी के बाद खेला जाएगा। मैच का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करके कोलंबो पहुंची है। जहीं उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अपने पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने नामीबिया और यूएसए को मात दी है। भारत और पाकिस्तान कोलंबो में जीत दर्ज करके अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी।

India Pakistan T20 Match, IND vs PAK T20 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 फरवरी, 2026) को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium Colombo) में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करके कोलंबो पहुंची है। जहीं उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अपने पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने नामीबिया और यूएसए को मात दी है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) संभालते दिखेंगे ।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026 Pitch Report

भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो पिच रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs PAK Head to Head in T20)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से सात में टीम इंडिया और एक में पाकिस्तान की टीम विजयी रही है। पाकिस्तान को एकलौती जीत भारत के खिलाफ दुबई में साल 2021 के विश्व कप में मिली थी। इसके अलावा पाकिस्तान भारत को टी20 विश्व कप में मात देने में नाकाम रहा है। दो साल पहले न्यूयॉर्क में टी20 विश्व में भारत ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बल पर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी। वहीं एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले गए और तीनों में बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी थी। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 16 मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 में भारत को और तीन में पाकिस्तान को जीत मिली है।

End of Feed