LIVE

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी पाकिस्तान की टीम, सुपर 4 राउंड में भारत की धमाकेदार जीत

सिद्धा्र्थ शर्माUpdated Sep 22, 2025, 00:31 IST

IND बनाम PAK Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की पल-पल की अपडेट

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी पाकिस्तान की टीम, सुपर 4 राउंड में भारत की धमाकेदार जीत
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी पाकिस्तान की टीम, सुपर 4 राउंड में भारत की धमाकेदार जीत

India Vs Pakistan Asia Cup Super 4 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने पहले ही सुपर 4 रउंड मैच में पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से मात दे दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में वे बिखर गए और केवल 172 रन ही बना पाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेजी से शुरुआत की और अभिषेक शर्मा की दमदार पारी के चलते मैच को अपने नाम आसानी से कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing XI)

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

भारत (प्लेइंग इलेवन): भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम पाकिस्तान आज के मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs PAK Pitch Report Today Match)

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर-4 राउंड का मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाना है। इसी मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा एशिया कप का ग्रुप स्टेज मैच भी हुआ था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी थी। जवाब में भारत ने आसानी से 15.5 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाते हुए लक्ष्य हासिल करके सात विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 145 रन है। अब तक इस मैदान पर 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं, जिनमें 46 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 47 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head Record)

आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दोनों टीमों के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल हो पाई है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप में दोनों के बीच 4 मैच हुए हैं, जिनमें से 3 मैच भारत ने अपने नाम किए हैं। जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक मैच जीत सका है। दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है जिसमें से दो मैचों में पाकिस्तान और उतने ही मैचों में टीम इंडिया जीतने में सफल रही है, इसमें मौजूदा एशिया कप की पहली टक्कर भी शामिल है।


इंडिया और पाकिस्तान की टी20 टीमें (India And Pakistan Full T20 Squads For Asia Cup 2025)


टीम इंडियाः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान टी20 टीमः सलमान आगा(कप्तान), फखर जमां, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, खुशदिल शाह, सईम अयूब, हुसैन तलत और फहीम अशरफ।


पाकिस्तान vs भारत लाइव स्कोर, 14वां मैच, सुपर 4, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, September 21, 2025

SEPT 22, 2025 00:04 IST

IND vs PAK Asia Cup 2025 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने पहले ही सुपर 4 रउंड मैच में पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से मात दे दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में वे बिखर गए और केवल 172 रन ही बना पाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेजी से शुरुआत की और अभिषेक शर्मा की दमदार पारी के चलते मैच को अपने नाम आसानी से कर लिया।
SEPT 21, 2025 23:11 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: गिल आउट

शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्होंने 47 रन बनाए हैं और पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है।
SEPT 21, 2025 23:09 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: अभिषेक गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी करने वाले टी20ई में पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 22:30 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की धमाकेदार शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और गिल तेजी से रन बना रहे हैं।
SEPT 21, 2025 22:19 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और गिल क्रीज पर हैं।
SEPT 21, 2025 22:00 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की पारी समाप्त

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की बदौलत कुल 171 रन बनाए हैं। ये इस मैदान पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। भारत की तरफ से शिवम दुबे की गेंदबाजी अच्छी रही है।
SEPT 21, 2025 21:49 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है। टीम की तरफ से मोहम्मद नवाज ऑलआउट हो गए हैं।
SEPT 21, 2025 21:24 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है दरअसल साहिबजादा फरहान आउट हो गए हैं। उन्हें शिवम दुबे ने शिकार बनाया है।
SEPT 21, 2025 21:19 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लग गया है। उनके ऑलराउंडर हुसैन आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें शिकार बनाया है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 21:04 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: सैम अयूब आउट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लग गया है दरअसल सैम अयूब आउट हो गए हैं। उन्हें शिवम दुबे ने शिकार बनाया है।
SEPT 21, 2025 20:55 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

साहिबजादा फरहान ने दमदार अर्धशतक जड़ दिया है और पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
SEPT 21, 2025 20:39 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर

SEPT 21, 2025 20:35 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: कुलदीप यादव ने छोड़ा सैम अयूब का कैच

कुलदीप यादव ने सैम अयूब का कैच छोड़ दिया है।
SEPT 21, 2025 20:20 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: फखर जमान आउट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल फखर जमान आउट हो गए हैं। फखर जमान को हार्दिक ने शिकार बनाया है और संजू सैमसन ने शानदार कैच लपका है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 20:00 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की है। इस बार सैम अयूब को तीसरे नंबर पर भेज दिया गया है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 19:56 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: राष्ट्रगान के लिए पहुंची दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान की टीमें राष्ट्रगान के लिए पहुंच गई है। पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान चल रहा है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 19:41 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
SEPT 21, 2025 19:39 IST

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
SEPT 21, 2025 19:36 IST

IND vs PAK Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं। टीम मे वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है और अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हो गए हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 21, 2025 19:33 IST

IND vs PAK Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने जीता टॉस

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत की टीम में दो बड़े बदलाव हो गए हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) मैच की पल-पल की अपडेट (IND vs PAK Live) लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ