IND vs PAK Highlights, भारत बनाम पाकिस्तान मैच फुल स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: किंग कोहली के सामने फिर झुका पाकिस्तान, शान से सेमीफाइनल में हुई रोहित की पलटन की एंट्री
IND vs PAK Highlights, भारत बनाम पाकिस्तान मैच फुल स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और शान के साथ सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। टीम की यह महामुकाबले में लगातार दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान की दूसरी हार है। विराट कोहली ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।
IND vs PAK Highlights, भारत बनाम पाकिस्तान मैच फुल स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: भारतीय टीम को दुबई का मैदान काफी रास आता है। रोहित की पलटन जब भी इस मैदान पर खेलने उतरी है तो कुछ ना कुछ बड़ा कारनामा कर दिखाती है। डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान एक बार फिर विराट कोहली के सामने घुटने टेक दिए। टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दी। इसी जीत के साथ रोहित की पलटन ने शान से सेमीफाइनल में एट्री की। इस जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम इंडिया की यह चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ 6 मुकाबलों में तीसरी जीत है। टीम इंडिया की यह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में लगातार सातवीं जीत है। महामुकाबले में टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।
दुबई के कराची स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने भारत को 242 रन का लक्ष्य दिया। मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों पर 104 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। साउद शकील ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक जड़ने से चूक गए। भारत के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 45 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित शर्मा सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। शुभमन गिल 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए और वे अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए। इसी तरह, विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 128 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया। श्रेयस अय्यर (56 रन) अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं, विराट कोहली ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों पर 7 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। कोहली का यह वनडे 51वां शतक है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की पारी हाइलाइट्स (IND Vs Pak Match Highlights- Pakistan 1st Inning)
- न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बाबर आजम भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 26 गेंदों पर 5 चौके की मदद से सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
- इमाम उल हक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल के सीधे थ्रो से भारत को दूसरी सफलता मिली और इमाम को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
- मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनको अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। हालांकि, रिजवान अर्धशतक से चूक गए।
- साऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए जानदार पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 4 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 76 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 62 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- तैय्यब ताहिर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बना सके। रवींद्र जडेजा ने तैय्यब को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
- सलमान आगा भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप ने अपना शिकार बनाया।
- शाहीन शाह अफरीदी बल्ले से कमाल दिखाने में असफल रहे। वे कुलदीप यादव की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बिना खाता खोले की पवेलियन लौट गए।
- नसीम शाह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। उनको कुलदीप यादव ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- हारिस राउफ ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए। उनको अक्षर और राहुल ने मिलकर आउट किया।
- खुशदिल शाह ने सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उनको हर्षित राणा ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- अबरार अहमद नाबाद रहे। हालांकि, उनको भारत के खिलाफ एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।
भारत की पारी हाइलाइट्स (IND Vs Pak Match Highlights- India 2nd Inning)
- रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
- बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला। उन्होंने 52 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 46 रन बनाए। हालांकि, शुभमन अर्धशतक से चूक गए। उनको अबरार अहमद ने आउट किया।
- श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। उनको खुशदिल शाह ने इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराया।
- हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- विराट कोहली ने चौके के साथ शतक जड़ा पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का 51वां शतक है।
- अक्षर पटेल भी नाबाद रहे। उन्होंने विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 4 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान का स्कॉड (Pakistan Squad)
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: प्लेयर ऑफ द मैच कौन
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने दर्ज की जीत
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: किंग कोहली ने जड़ा शतक
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: शतकीय साझेदारी के करीब कोहली और अय्यर
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के खिलाफ फिर गरता कोहली का बल्ला
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का आधा रोमांच खत्म
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक के करीब कोहली
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 20 ओवर का रोमांच खत्म
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: शुभमन का नहीं चला बल्ला
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म
भारत का स्कोर: 89/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली के नाम विराट रिकॉर्ड
भारत का स्कोर: 84/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: किंग कोहली का गरज रहा है बल्ला
भारत का स्कोर: 84/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर का खेल खत्म
भारत का स्कोर: 64/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
भारत का स्कोर: 57/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच का स्कोरकार्ड चैंपियन ट्रॉफी 2025: 8 ओवर के बाद
CRR: 6.12 • RRR: 4.59 • 42 ओवर में 193 की ज़रूरत
शुभमन गिल
25 (29b 5x4)
विराट कोहली
3 (4b)
नसीम शाह
4-0-20-0
शाहीन शाह अफ़रीदी
4-0-29-1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का लगा पहला झटका
रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
अफ़रीदी ने बोल्ड कर दिया रोहित को, ब्लॉक होल में गेंद डाली थी, मिडिल और लेग में, गेंद ने पड़कर अंदर की ओर मूव किया और रोहित के पास कोई मौक़ा नहीं था और गेंद सीधा स्टंप से जा टकराई, हालांकि दर्शकों का शोर नहीं थमा है और अब कोहली मैदान में आ रहे हैं
भारत का स्कोर: 31/1
