IND vs NZ: अर्धशतक लगाने के बाद टॉम ब्लंडल की भारतीय टीम को 300 वाली चुनौती

IND vs NZ 2nd Test, Tom Blundell Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए। अब टॉम ब्लंडल 53 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के साथ टिके हैं और उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया क्या है अगली चुनौती।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 246 रन बनाने से वह खुश हैं और अब उनके लिए सबसे बड़ा काम इस चुनौतीपूर्ण पिच पर 300 रन का आंकड़ा पार करना है। ब्लंडेल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, "शुरू में पिच थोड़ा धीमी थी लेकिन गेंद पूरे दिन काफी तेजी से अंदर आती रही। हमने पहले दिन जो स्कोर बनाया उससे हम खुश हैं।"

ind vs nz tom blundell says now new zealand want to cross 300 run mark

टॉम ब्लंडल

भारत की तरफ से आकाशदीप सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह ने कसी गेंदबाजी की। ब्लंडेल ने कहा कि वह और ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, "अगर हम कल की बात करें तो मेरे और ग्लेन के सामने बड़ा काम स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाना होगा। यह आंकड़ा आदर्श होगा।" ब्लंडेल ने कहा, "लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दिन काफी अच्छी गेंदबाजी की। उनकी स्विंग होती गेंद का सामना करना काफी मुश्किल था, लेकिन मुझे लगता है कि उन सभी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।"

अपने करियर के बारे में ब्लंडेल ने कहा कि एक ही प्रारूप का खिलाड़ी होना थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 में खेला था और 2023 के बाद से उन्होंने कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

उन्होंने कहा, "मैं अगर पिछले सत्र के अपने प्रदर्शन पर गौर करूं तो घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूप में शायद यह मेरा सबसे अच्छा सत्र रहा था। कई बार मुझे एक ही प्रारूप का क्रिकेटर बनकर अच्छा नहीं लगता क्योंकि ऐसा भी समय आता है जब आप तीन-चार महीने तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते और फिर अचानक आपको भारत में टेस्ट मैच खेलना पड़ता है।"

ब्लंडेल ने कहा, "इसलिए कभी-कभी यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा खेल अभी काफी अच्छी स्थिति में है। आज क्रीज पर समय बिताकर और लय हासिल करके अच्छा लगा।"

जब ब्लंडेल से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह न्यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेलेंगे, उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए खेलूंगा। शायद एक मैच ही खेलूं, लेकिन 50 मैच खेलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। वैसे मैं आंकड़ों में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता।"

End Article
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। ...

End of Feed