LIVE

IND vs NZ LIVE Highlights: 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

शेखर झाUpdated Nov 15, 2023, 12:26 IST

IND vs NZ LIVE Highlights: 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
IND vs NZ LIVE Highlights: 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया मौजूदा वर्ल्ड कप में विजय रथ पर सवार है। वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। टीम की यह लगातार पांचवीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 4 जीत के बाद पहली हार है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। डिरेल मिचले ने 130 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 100 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा रचिन रवींद्र ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टॉम लाथम कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 5 रन पर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिन हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे अर्धशतक से महज 4 रन दूर रह गए। शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 26 रन पर आउट हो गए। वहीं, वर्ल्ड कप के डेब्यू में सूर्यकुमार यादव दो रन पर रन आउट हो गए। वहीं, लड़खड़ाई टीम को विराट कोहली ने संभाला। उन्होंने 104 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। रवींद्र जडेजा ने 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

OCT 22, 2023 22:15 IST

IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया की लगातार 5वीं जीत

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। टीम की यह लगातार पांचवीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 4 जीत के बाद पहली हार है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
OCT 22, 2023 22:13 IST

IND vs NZ Live Score: विराट शतक से चूके

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए।
OCT 22, 2023 21:47 IST

IND vs NZ Live Score: कोहली शतक के करीब

विराट कोहली एक और शतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं। वे 85 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2023 21:18 IST

IND vs NZ Live Score: 200 के पार हुआ भारत का स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का स्कोर 200 के पार हो गया। टीम ने 36 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 22, 2023 21:08 IST

IND vs NZ Live Score: रन आउट हुए सूर्या

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 रन के बाद रन आउट हो गए।
OCT 22, 2023 21:04 IST

IND vs NZ Live Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और टीम को भी संभाला।
OCT 22, 2023 21:00 IST

IND vs NZ Live Score: राहुल नहीं खेल पाए बड़ी पारी

भारतीय टीम को एक और झटका लगा। 182 रन पर भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 27 रन पर आउट हो गए। अब विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
OCT 22, 2023 19:40 IST

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर हुआ 100 के पार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 100 का स्कोर पूरा किया लिया है। टीम 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर खेल रही है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
OCT 22, 2023 19:20 IST

IND vs NZ Live Score: अर्धशतक से फिर चूक गए हिटमैन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक से एक बार फिर चूक गए। वे मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी बार अर्धशतक से चूके हैं। वे 46 रन पर कट एंड बोल्ड हो गए। भारतीय टीम को 11.1 ओवर में 71 रन पर पहला झटका लगा। अब शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
OCT 22, 2023 19:04 IST

IND vs NZ Live Score: भारत ने पूरा किया 50 का स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 50 का स्कोर पूरा किया लिया है। टीम ने 7.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाकर खेल रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
OCT 22, 2023 18:40 IST

IND vs NZ Live Score: पहला छक्का रोहित के बल्ले से

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के बल्ले से चौके के बाद छक्का भी निकला।
OCT 22, 2023 18:35 IST

IND vs NZ Live Score: रोहित के बल्ले से निकला पहला चौका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ओर से पारी का पहला चौका निकला। ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।
OCT 22, 2023 18:34 IST

IND vs NZ Live Score: रोहित और गिल आए क्रीज पर

लक्ष्य का पीछा करने रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए। न्यूजीलैंड के टृेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।
OCT 22, 2023 18:03 IST

IND vs NZ Live Score: भारत को 274 रन का लक्ष्य

खराब शुरुआत के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का 274 रन का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। डिरेल मिचले ने 130 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल होने वाले मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
OCT 22, 2023 17:49 IST

IND vs NZ Live Score: शमी का कहर जारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी का कहर जारी है। शमी ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया और टीम का यह 7वां विकेट गिरा।
OCT 22, 2023 17:46 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंंड को लगा छठवां झटका

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम को छठवां झटका लगा। मार्क चैपमैन 6 रन पर आउट हो गए। विराट कोहली ने उनका शानदार कैच लपका।
OCT 22, 2023 17:34 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैाड को लगा 5वां झटका

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ एक और झटका लगा। टीम की 44.2 ओवर में 243 रन पर 5वां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स महज 23 रन पर आउट हो गए।
OCT 22, 2023 17:14 IST

IND vs NZ Live Score: मिचेल ने जड़ा शतक

भारत के खिलाफ डिरेल मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
OCT 22, 2023 17:10 IST

IND vs NZ Live Score: 40 ओवर का खेल हुआ खत्म

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का 40 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 22, 2023 16:57 IST

IND vs NZ Live Score: लाथम नहीं खेल पाए कप्तानी पारी

न्यूूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भारत के खिलाफ कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 5 रन पर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव से आउट किया।