न्यूजीलैंड को रौंदकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, सातवें आसमान पर SKY की सेना
भारत के लिए मैच में जीत की नींव संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करके रखी। तीनों ने मिलकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक ने 21 गेंद में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की आतिशी पारी खेली। अंत में भारत ने जल्दी जल्दी चार विकेट गंवा दिए। एक ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट(संजू, ईशान और सर्या) लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। 15 से 19 ओवर क बीच टीम इंडिया 4 ओवर में केवल 24 रन बना सकी थी और 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोरे और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचा दिया।
जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट (26 गेंद में 52)के अलावा टॉप ऑर्डर का और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। फिन ऐलन (9), रचिन रवींद्र(1), ग्लेन फिलिप्स (5), मार्क चैपमैन (3) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 72 रन पर 5 विकेट गंवाकर कीवी टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई थी। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर को थोड़ी देर डेरिल मिचेल का साथ मिला। दोनों 100 रन के पार टीम को ले गए। पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन रन बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। एक-एक सफलता हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को मिली।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत के लिए संजू सैमसन 89(46), अभिषेक शर्मा 52(21) और ईशान किशन 54(25) रन की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन की पारी खेली और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जिमी नीशम ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिले।
ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संजू सैमसन को लगातार तीन मैच में शानदार अर्धशतकीय मैच जिताऊ पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह बने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच
जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बना भारत
टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 में टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में 12 साल बाद चैंपियन बनी थी। तीसरा खिताब 2 साल बाद मिल गया है।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम
टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है। भारत ने साल 2007 में एमएस धोनी, 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। अब इस सूची में सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज हो गया है।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टीम इंडिया ने जीता टी20 विश्व कप 2026 का खिताब
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कीवी टीम भारत के 255 रन के जवाब में 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह ने बिखेरी सेंटनर की गिल्लियां
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल सेंटनर को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया। सेंटनर 43 (35) रन बना सके। 152 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह ने दिए दोहरे झटके
जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में दो विकेट लिए। बुमराह ने मैट हेनरी और जिमी नीशम को बोल्ड कर दिया। 16 ओवर में न्यूजीलैंड ने 143/8 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर 37 (28) और लॉकी फर्ग्युसन 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने बनाए 14 ओवर में 134 रन
न्यूजीलैंड ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 122 रन और बनाने हैं। मिचेस सेंटनर 34 (22) और जिमी नीशम 6 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन
अक्षर पटेल ने पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फुलटॉस गेंद पर डेरिल मिचेल को बाउंड्री पर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर कीवी टीम को छठा झटका दिया। मिचेल 17 (11) रन बना सके। 124 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने बनाए 12 ओवर में 119 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर 26 (15) और डेरिल मिचेल 17 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने बनाए 11 ओवर में 103 रन
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 103 रन 5 विकेट खोकर बना लिए हैं। फाइनल में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 54 गेंद में 153 रन और बनाने हैं। डेरिल मिचेल 15 (7) और मिचेल सेंटनर 12 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: डेरिल मिचेल से भिड़े अर्शदीप
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह डेरिल मिचेल से भिड़ गए। मिचेल ने फॉलो थ्रू पर शॉट खेला जो सीधे अर्शदीप के हाथों में गई। अर्शदीप ने इसके बाद गेंद को स्टंप पर मारने की कोशिश की लेकिन वो डेरिल मिचेल के पैर पर लगी। ऐसे में मिचेल भड़क गए और अंपायर से इसकी शिकायत की।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.3 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में बनाए 83 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 83 रन बना लिए हैं। मिचले सेंटनर 7 (5) और डेरिल मिचेल 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टिम सीफर्ट बने वरुण चक्रवर्ती का शिकार
नौवें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन ने मिड विकेट पर टिम सीफर्ट का शानदार कैच लपककर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। सीफर्ट 52 (26) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 72 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 52 (25) और डेरिल मिचेल 1 (1) रन बना लिए हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: हार्दिक ने किया चैपमैन का शिकार
आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को बोल्ड करते भारत को चौथी सफलता दिलाई। चैपमैन 3 (8) रन बना सके। 70 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टिम सीफर्ट ने जड़ा अर्धशतक
टिम सीफर्ट ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर दो छक्के जड़कर अपना अर्धशतक 23 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में 68 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में 16 रन दिए। टिम सीफर्ट 50 (23) और मार्क चैपमैन 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 35 (19) और मार्क चैपमैन 1(3) रन बना लिए हैं। भारत ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 92 रन बना लिए थे।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: अक्षर ने किया फिलिप्स का शिकार
अक्षर पटेल ने पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। फिलिप्स 5 (5) रन बना सके।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में बनाए 36 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 24 (14) और ग्लेन फिलिप्स 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह ने किया रचिन रवींद्र का शिकार
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रचिन 1(2) रन बना सके। ईशान किशन ने उनका शानदार कैच लिया। 32 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में बनाए 32 रन
न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 21(10) और रचिन रवींद्र 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: अक्षर ने किया फिन ऐलन का शिकार
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल के शतकवीर फिन ऐलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। जीवनदान का फायदा ऐलन नहीं उठा सके। ऐलन 9 (7) रन बना सके।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: हार्दिक पांड्या ने लुटाए 21 रन
पारी के दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने 21 रन लुटाए। टिम सीफर्ट ने उनके खिलाफ हल्ला बोल दिया। हार्दिक की गेंद पर दो चौके और 2 छक्के टिम सीफर्ट ने जड़े। टिम सीफर्ट 20 (8) और फिन ऐलन 4 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टिम सीफर्ट ने खोले हाथ
टिम सीफर्ट ने पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या के स्पेल की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़ दिए।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: फिन ऐलन को मिला पांचवीं गेंद पर जीवनदान
पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने फिन ऐलन का आसान सा कैच छोड़ दिया। एलन तब 1 रन बनाकर खेल रहे थे।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: फिन ऐलन और टिम सीफर्ट ने की न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के लिए 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने टिम सीफर्ट और फिन ऐलन की जोड़ी उतरी है। गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की है।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: आखिरी 5 ओवर में भारत ने बनाए 48 रन
भारतीय टीम 15 ओवर में केवल 48 रन बना सकी और 4 विकेट गंवाए। 15 से 19 ओवर के बीच केवल 24 रन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए और 4 विकेट गंंवाए। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन जड़कर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टीम इंडिया ने 20 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 255 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत को आखिरी ओवर में 24 रन जड़कर शिवम दुबे ने इस मुकाम तक पहुंचा दिया। जिमी नीशम ने आखिरी ओवर में 24 रन लुटाए। शिवम दुबे 26 (8) और तिलक वर्मा 8 (6) रन बनाकर नाबाद रहे।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 250 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने शिवम दुबे की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 19.4 ओवर में 250 रन के आंकड़े को पार कर लिया। जिमी नीशम के ओवर की पहली चार गेंद में उन्होंने 4,6,6,4 जड़कर भारत की वापसी करा दी।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 19 ओवर में बनाए 231 रन
टीम इंडिया ने 19 ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन 5 विकेट खोकर बना लिए हैं। तिलक वर्मा 8 (6) और शिवम दुबे 2 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: हार्दिक पांड्या बने हेनरी का शिकार
19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पांड्या की लगातार दूसरा छक्का जड़ने की कोशिश को नाकाम कर दिया। हार्दिक 18 (13) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। भारतीय टीम को 226 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 18 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 220 रन
भारत ने तिहरे झटकों से उबरते हुए 18 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 12 (11) और 5 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: खाता नहीं खोल पाए सूर्या
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव अपना खाता नहीं खोल पाए। जिमी नीशम ने उनका शिकार किया। जिमी नीशम ने 16वें ओवर में एक रन देकर 3 विकेट चटकाए और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत ने 16 ओवर में 204 रन पर 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को तीसरा झटका भी 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन के रूप में लगा। ईशान भी फुलटॉस बॉल को छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। जिमी नीशम ने दूसरा झटका चार गेंद को अंतराल में दे दिया।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: शतक से चूके संजू सैमसन
संजू सैमसन 16वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार शतक जड़ने से चूक गए। सैमसन जिमी नीशम की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर कोल मैक्कॉन्की के हाथों लपके गए। उन्होंने 89 रन 45 गेंद में बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 200 रन के पार पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 203 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 89 और ईशान किशन 54 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: ईशान किशन ने जड़ा 23 गेंद में अर्धशतक
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए दोनों ने शतकीय साझेदारी 45 गेंद में पूरी कर ली।ind vs nz final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 14 ओवर में बनाए 191 रन
भारतीय टीम ने 14 ओवर में एक विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 88 (44) और ईशान किशन 43 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।Asian Games 2026: नीरू ढांडा क्वालिफाइंग में टॉप पर, महिला ट्रैप में जगाई गोल्ड मेडल की उम्मीद
WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग की सभी 5 टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 28 अक्टूबर को होगा ऑक्शन
Asian Games 2026: रजत पदक वाला रहा 10वां दिन, कई गोल्ड मेडल से चूका भारत
चोट के बावजूद मुरली श्रीशंकर ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
जैवलिन में नहीं खली नीरज चोपड़ा की कमी, यशवीर ने सिल्वर तो रोहित ने जीता ब्रॉन्ज-खाली लौटे अरशद नदीम
© 2026 Times Horizon Private Limited
