IND vs NZ: मुंबई पहुंचे स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम, सचिन और अमिताभ बच्चन के साथ उठाएंगे मैच का लुत्फ

David Beckham reaches Mumbai: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम मुंबई पहुंच गए हैं। वे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और सचिन तेंदुलकर जैसे सितारों के साथ मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

David Beckham reaches Mumbai: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में एक तरफ जहां फैंस का सैलाब तो रहेगा ही साथ ही मैदान पर कई बड़े स्टार्स भी इस महामुकाबले का आनंद लेने पहुंचेंगे। इसमें दिग्गज फुटबॉलर डेविड बैकहम भी शामिल हैं जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पहुंच गए हैं।

IND vs NZ Semifinal

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- इंस्टाग्राम)

End of Feed