IND vs NZ 3rd T20I Preview: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच में ट्रॉफी जीतने के इरादे उतरेगी टीम इंडिया, जानिए इस मैच की खास बातें

India vs New Zealand 3rd T20I Preview: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को वेलिंगटन में सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है क्योंकि भारतीय टीम 2-0 की बढ़त के साथ आगे है और सीरीज जीतने के लिए उन्हें बस ये मैच जीतना होगा। वहीं, न्यूजीलैंड वापसी करके इस सीरीज को जीवित रखने की कोशिश करेगी। यहां जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें।

IND vs NZ 3rd T20I Preview: बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

IND vs NZ 3rd T20I Match Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का प्रीव्यू

भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है। उसने विराट कोहली की अगुवाई में तब न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके बाद 2022-23 में अपने अगले दौरे में भारतीय टीम ने एकमात्र ऐसा मैच जीता जो खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ था, जबकि श्रृंखला का निर्णायक मैच टाई रहा था। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम सुनिश्चित करना चाहेगी कि जसप्रीत बुमराह (जिन्हें आराम दिया गया है) और हार्दिक पंड्या (जो लंबे समय से चोट के कारण बाहर हैं) की अनुपस्थिति के बावजूद उनका अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहे। क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मैचों में बड़े लक्ष्य हासिल करने के बाद टीम निश्चित रूप से सही राह पर दिख रही है।

End of Feed