IND vs NZ 2nd T20I: नवाबों के शहर में न्यूजीलैंड से रांची में मिली हार का हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत, दांव पर सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2023, 07:30 AM IST

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविवार को लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में रांची में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।

लखनऊ: शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी तथा मुख्य गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम रांची में पहले मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन जाल में फंस गई थी और उसे 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Indian-cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

रांची में गेंदबाजी बनी कमजोर कड़ीइस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की कमजोरी भी सामने आई क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने रन लुटाकर टीम को दबाव में डाला। मलिक ने जहां अपने एक ओवर में 16 रन दिए उन्हें अर्शदीप ने पारी के अंतिम ओवर में 27 रन लुटाए। इससे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पर दबाव बन गया। अर्शदीप का आखिरी ओवर आखिर में मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

End of Feed