श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी आमने-सामने होंगे जहां भारतीय टीम अपना विजयी सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।
भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कब और कहां देखें
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वे इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कितना गंभीर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक करारा झटका जरूर लगा है, टीम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 29 वर्षीय मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम में पहली बार शामिल किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कब होगा? (When will IND vs NZ 1st ODI be played)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज (18 जनवरी 2023, बुधवार) खेला जाएगा।IND vs NZ 1st ODI Live Score: यहां पाइए, भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे पहले वनडे मुकाबले के पल-पल के अपडेट्स
