IND vs NEP Women, Asia Cup 2024 Live Streaming Online Today Match: महिला एशिया कप में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने टूर्नामेंट में सबसे पहली जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद टीम को दूसरी जीत यूएई के खिलाफ मिली थी। दोनों ही जीत काफी आसान थी। अब टूर्नामेंट के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना नेपाल महिला टीम से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर है। टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत मिली है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, नेपाल की टीम को 2 मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।
महिला एशिया कप 2024 में आज भारत का सामना नेपाल से होगा।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना। राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
नेपाल का स्क्वॉड (Nepal Squads)
इंदु बर्मा (केन्द्र), काजोल श्रेष्ठ, रुबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदु रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझाना खड़का।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला कब से खेला जाएगा? (IND vs NEP Women Asia Cup 2024 Match Date)
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला मंगलवार (23 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND vs NEP Women, Asia Cup 2024 Match Time)
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले की शुरुआत 7.00 PM से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs NEP Women, Asia Cup 2024 Match Venue)
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs NEP Women, Asia Cup 2024 Match Live Telecast)
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs NEP Women, Asia Cup 2024 Match Live Streaming)
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले को आप डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
