IND vs IRE: मैदान पर कदम रखते ही रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के पहले क्रिकेटर

Rohit Sharma to create history: वेस्टइंडीज और यूएसए में हो रहे इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा दुनिया की नंबर 1 टी20आई टीम की अगुवाई करेंगे। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

Rohit Sharma to create history in T2O World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आयरलैंड के खिलाफ भारत का ग्रुप ए मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। वेस्टइंडीज और यूएसए में हो रहे इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा दुनिया की नंबर 1 टी20आई टीम की अगुवाई करेंगे। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

rohit sharma icc

रोहित शर्मा (फोटो- ICC)

भारत के टूर्नामेंट के ओपनर के दौरान, रोहित टी20 विश्व कप के सभी नौ संस्करणों में खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनकर इतिहास रच देंगे। 37 वर्षीय रोहित ने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 विश्व कप डेब्यू किया था। इसके बाद वे लगातार हर सीजन में कोई ना कोई मैच जरूर खेलते आए हैं।

End of Feed