IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका, रवि शास्त्री ने उठाई मांग

India vs England: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसमें टीम इंडियन के स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच रवि शास्त्री ने एक बड़ी मांग कर दी है।

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज साइ सुदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश की है। भारत जल्द ही नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा।

Indian test team, IND vs ENG

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- BCCI)

हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड (3-0) और ऑस्ट्रेलिया (3-1) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में, टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने की मांग बढ़ रही है।

End of Feed