India vs England Second Semi Final Match Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत, बैथल के शतक पर फिरा पानी
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टी20 विश्व कप 2026 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 89(42) रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 43(25), ईशान किशन 39(18), हार्दिक पांड्या 27(12) और तिलक वर्मा ने 21(7) रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मैच का नया सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में 19 छक्के और 18 चौके जड़े। फाइनल में एंट्री के लिए इंग्लैंड को 254 रन का पहाड़ सा लक्ष्य मिला है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ंत होने जा रही है। साल 2022 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मात दी थी और चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में पटखनी देकर फाइनल में एंट्री करके हिसाब बराबर किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रही। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच सेमीफाइनल में आमना-सामना होने जा रहा है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी खिताब जीतने की संभावना भी प्रबल होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मेजबान टीम इंडिया को मौजूदा विश्व कप में एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वो हार उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड में अहमदाबाद में मिली थी। वहीं इंग्लैंड की टीम को ग्रुप दौर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम सुपर-8 राउंड में तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर सेमीफाइनल में देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
भारत और इंग्लैंड टीम इस प्रकार हैं (India and England Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team): हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
भारत बनाम इंग्लैंड आज के सेमीफाइनल मैच टाइमिंग: आज भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इस विश्व कप में कई बड़े स्कोर और पारियां देख चुका हैं, यहां की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद करती है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस परिस्थिति का फायदा उठा पाएगा।
ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच
संजू सैमसन को उनकी 89 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लगातार दूसरे मैच में सैमसन के सिर पर टीम इंडिया की जीत का सेहरा सजा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: अतिम ओवर में आर्चर ने जड़े तीन छक्के
पारी के अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर ने शिवम दुबे की गेंद पर तीन छक्के जड़े और कुल 22 रन बटोर सके। अंत में आर्चर 19 (4) रन बनाकर और जैमी ओवरटन 2 (3) रन बनाकर नाबाद रहे।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 7 रन से जीता सेमीफाइनल मुकाबला
भारत ने इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड की टीम जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 रन पर 246 रन बनाने में सफल रही। अंतिम ओवर में जीत के लिए इंग्लैंड को 30 रन की दरकार थी। पहली ही गेंद पर बैथल के रन आउट होते ही मैच भारत की मुट्ठी में आ गया। बैथेल ने 105 (48) रन की पारी खेली।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: रन आउट हुए जैकब बैथेल
20वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो पर संजू सैमसन ने बैथल की गिल्लियां बिखेर दीं। बैथेल 105 (48) रन बनाकर रन आउट हो गए। 225 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 6 गेंद में 30 रन
इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी 6 गेंद मं 30 रन की दरकार है। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। बैथेल 104 और ओवरटन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: सैम कुरेन बने हार्दिक का शिकार
इंग्लैंड को छठवां झटका 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सैम कुरेन के रूप में दिया। कुरेन 18 (14) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 222 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: जैकब बैथेल ने जड़ा शानदार शतक
जैकब बैथेल ने 45 गेंद में चौका जड़कर शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 18 ओवर में बनाए 215 रन
इंग्लैंड ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। बुमराह ने 18वें ओवर में छह रन दिए। जीत के लिए इंग्लैंड को 12 गेंद में 39 रन बनाने हैं। बैथेल 96(44) रन बनाकर और सैम कुरेन 18 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 17 ओवर में बनाए 209 रन
इंग्लैंड ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। 16वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन दिए। जैकब बैथेल 94 (42) और सैम कुरेन 14 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 200 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 16.5 ओवर में 200 रन के आंकड़े को सैम कुरेन के अर्शदीप सिंह की गेंद पर छक्के की बदौलत पार कर लिया।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 16 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 193 रन
इंग्लैंड ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए। जैकब बैथेल 83(38) और सैम कुरेन 11(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 61 रन और इंग्लैंड को बनाने हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 185 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 30 गेंद में 69 रन और बनाने हैं। जैकब बैथेल 36 गेंद में 81 और सैम कुरेन 3 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बल्लेबाजी करने आए सैम कुरेन
विल जैक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सैम कुरने आए हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: जैक्स बने अर्शदीप का शिकार
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगातार तीन व्हाइड गेंद फेंकने के बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर अक्षर पटेल ने शानदार रिले कैच बाउंड्री में पकड़ा और अंत में गेंद शिवम दुबे के हाथों में थमा दी। इंग्लैंड नें 172 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया। विल जैक्स 35 (20) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: गेंदबाजी करने आए अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 13 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 160 रन
इंग्लैंड ने 13 ओवर में जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। इतने ही रन भारत ने भी 13 ओवर में बनाए थे। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जैकेब बैथेल 65 (28) और विल जैक्स 35 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 42 गेंद में 94 रन और बनाने हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 150 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया है।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बैथेल जैक्स के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
जैकब बैथेल और विल जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 27 गेंद में पूरी हो गई। इंग्लैंड ने 12 ओवर में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 48 गेंद में 109 रन और बनाने हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह ने दिए 12 रन
11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने 12 रन दिए। इंग्लैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। बैथेल 55 (22) और विल जैक्स 16 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बैथेल ने 19 गेंद में जड़ा अर्धशतक
जैकब बैथेल ने 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो रन भागकर 19 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौेक और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। ये टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए जड़ा किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 119 रन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 11 (11) और जैकब बैथेल 49 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंद में इंग्लैंड को 135 रन और बनाने हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 9 ओवर में बनाए 113 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 113 रन 4 विकेट खोकर बना लिए हैं। विल जैक्स 9 (6) और जैकब बैथेल 48 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। नौवें ओवर में वरुण ने 14 रन दिए। दो ओवर में वरुण 37 रन देकर एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 100 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौके के साथ 100 रन पूरे कर लिए।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 8 ओवर में बनाए 99 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 4 (3) और जैकब बैथेल 39 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: टॉम बैंटन बने अक्षर का शिकार
टॉम बैंटन ने आठवें ओवर में अक्षर पटले की पहली दो गेंद पर छक्के जड़े लेकिन तीसरी गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। बैंटन 17 (5) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 6 ओवर में बनाए 64 रन
इंग्लैंड ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। जैकब बैथेल 9 गेंद में 26 और टॉम बैंटन 4(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बटलर की चक्रवर्ती ने बिखेरी गिल्लियां
वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। बटलर 25 (17) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। 64 के स्कोर पर इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया। बैथेल 9 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के जड़े हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: 50 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने छठे ओवर में जैकब बैथेल के वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े और टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बुमराह ने किया ब्रूक का शिकार
पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। ब्रूक 7 (6) रन बना सके।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 3 ओवर में बनाए 25 रन
इंग्लैंड ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 18 (14) और हैरी ब्रूक 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने 2 ओवर में बनाए 21 रन
इंग्लैंड 2 ओवर में एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: हार्दिक ने किया फिल साल्ट का शिकार
हार्दिक पांड्या ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। साल्ट 5 (3) रन बना सके। इंग्लैंड को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: इंग्लैंड ने एक ओवर में बनाए
इंग्लैंड ने पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। अर्शदीप ने पहले ओवर में ये रन दिए। जोस बटलर 8 (4) और फिल साल्ट 5 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 20 ओवर में बनाए 253 रन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य मिला है।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 19 ओवर में बनाए 237 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका। हार्दिक पांड्या 14 (8) और अक्षर पटेल 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: आर्चर ने किया तिलक को बोल्ड
जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड करके भारत को छठा झटका दिया। तिलक 21 (7) रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन छक्के अपनी पारी में जड़े।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 18 ओवर में बनाए 217 रन
भारत ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 3 (2) और हार्दिक पांड्या 14 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा
शिवम दुबे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा उतरे हैं।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: रन आउट हुए शिवम दुबे
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे हार्दिक के कॉल पर आगे बढ़े और नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर वापस लौटते हुए रन आउट हो हए। उन्होंने 43 (25) रन बनाए। शिवम ने अपनी पारी में एक चौका और 4 छक्के जड़े। भारतीय टीम को पांचवां झटका 212 के स्कोर पर लगा।ind vs eng semi final 2026 LIVE स्कोरकार्ड: भारत ने 17 ओवर में बनाए 205 रन
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 13 (6) और शिवम दुबे 37 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। जैमी ओवरटन ने 17वें ओवर में 15 रन दिए। हार्दिक ने इस ओवर में तीन शानदार चौके जड़े।Asian Games 2026: नीरू ढांडा क्वालिफाइंग में टॉप पर, महिला ट्रैप में जगाई गोल्ड मेडल की उम्मीद
WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग की सभी 5 टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 28 अक्टूबर को होगा ऑक्शन
Asian Games 2026: रजत पदक वाला रहा 10वां दिन, कई गोल्ड मेडल से चूका भारत
चोट के बावजूद मुरली श्रीशंकर ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
जैवलिन में नहीं खली नीरज चोपड़ा की कमी, यशवीर ने सिल्वर तो रोहित ने जीता ब्रॉन्ज-खाली लौटे अरशद नदीम
© 2026 Times Horizon Private Limited
