IND vs ENG: पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी जॉनाथन ट्रॉट ने इस भारतीय क्रिकेट को बताया विश्व स्तरीय

Jonathan Trott Statement For Shubman Gill: जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल की सोची-समझी रणनीति और हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण हैं जिनका भविष्य उज्जवल नजर आता है। इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

India vs England 2nd Test: पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की सोची-समझी रणनीति और हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण हैं जिनका भविष्य उज्जवल नजर आता है। गिल ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरा शतक जड़ा और बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक नाबाद 114 रन (216 गेंद, 12 चौके) बनाकर भारत को पांच विकेट पर 310 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Jonathan Trott Claims Shubman Gill Is A World Class Player Now

जोनाथन ट्रॉट (Instagram)

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने 'जियो हॉटस्टार' से कहा, "उनके हाव भाव और जिस तरह से उन्होंने रन बनाए वह उल्लेखनीय है। इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ उनके नियंत्रण ने ड्रेसिंग रूम को संदेश दिया कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं।"

End of Feed