क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Pitch Report, Dharamsala Weather: भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 7, 2024, 09:08 AM IST

IND vs ENG 5th Test Pitch Report, HPCA Stadium and Dharamsala Weather Forecast In Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (7 March 2024) से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच शुरू होगा। सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है, ऐसे में भारतीय टीम सीरीज का अंत एक यादगार जीत के साथ करना चाहेगी। आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा है धर्मशाला में मौसम।

Image

भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024
  • पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच का होगा आगाज
  • धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा अंतिम टेस्ट

IND (India) vs ENG (England) 5th Test Pitch Report and Dharamsala Weather Forecast Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला शुरू होगा। पांचवें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। भारत के लिए पांचवां टेस्ट मैच महज औपचारिकता होगा लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में स्थिति को मजबूत करने और जीत की लय बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया सीरीज का अंत भी जीत के साथ करना चाहेगी। ये मुकाबला धर्मशाला की वादियों के बीच खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के कप्तान होंगे (Rohit Sharma), वहीं इंग्लैंड टीम की अगुवाई करेंगे बेन स्टोक्स (Ben Stokes)।

भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया कुछ प्रयोग करती नजर आ सकती है। बाहर बैठे कुछ खिलाड़ियों को अंतिम टेस्ट में मौका दिया जा सकता है। इससे पहले टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ गंवा दिया था। लेकिन उसके बाद रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैचों में जीत हासिल कर ली। सबसे पहले विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट 106 रनों से जीता। उसके बाद राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच 434 रनों के बड़े अंतर से जीता। फिर चौथे टेस्ट मैच में रांची के मैदान पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। आइए अब आपको बताते हैं धर्मशाला में कैसी रहेगी पांचवें टेस्ट की पिच और वहां के मौसम की स्थिति।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs ENG 5th Test Pitch Report)

टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पांचवां व सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी फायदा मिलता नजर आ सकता है। एक तरफ जहां बल्लेबाज यहां शुरुआती पारियों में अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं, वहीं स्पिनर्स की फिरकी से उनको बचकर भी रहना होगा। अब तक इस ग्राउंड पर सिर्फ एक टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च 2017 में खेला गया था। उस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 300 रन पर ऑलआउट हुई थी। जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 332 रन पर सिमटी थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 137 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के सामने सिर्फ 106 रनों का लक्ष्य था जो उन्होंने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में 63 रन की पारी और 4 विकेट लेने वाले भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम? (Dharamsala Weather Today)

पांचवां टेस्ट मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खूबसूरत वादियों के बीच स्थित धर्मशाला में होने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बारिश की आशंका बनी हुई है और गुरुवार को बारिश का अनुमान भी है। बादल भी छाए रहेंगे। अगर बारिश से खेल में बाधा नहीं आती है तो खराब रोशनी जरूर मैच में दिक्कत पैदा कर सकती है। उमस भी यहां बहुत रहने वाली है। मैच के दूसरे और तीसरे दिन मौसम ठीक रहने की संभावना है लेकिन चौथे दिन बादलों का फिर आगमन हो सकता है और पांचवें दिन बारिश के आसार भी हैं। यहां मौसम ठंडा रहने वाला है। तापमान की बात करें तो पांच दिन के बीच अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 12 सेंटीग्रेड के बीच रहने के आसार हैं। मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।

भारत और इंग्लैंड की टेस्ट टीमें

भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषितः बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर,ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर) और टॉम हार्टले।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article