IND vs ENG 1st ODI Preview: रोहित-विराट पर दुनिया की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ अब वनडे की बारी, जानिए पहले मैच की जानकारियां

India vs England 1st ODI Match Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब 50 ओवर फॉर्मेट यानी वनडे सीरीज की बारी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए अब तैयारियों की शुरुआत होगी। मंगलवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। सभी की नजरें विराट-रोहित की जोड़ी पर टिकी होंगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी अहम जानकारियां, टीमें, समय और अन्य बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज 2026
  • एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मैच
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें

IND vs ENG 1st ODI Preview: भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कोहली, रोहित और जसप्रीत बुमराह उस प्रारूप में खेलने के लिए वापसी कर रहे हैं जिसमें द्विपक्षीय मैचों का महत्व और चमक टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते खोती जा रही है। लेकिन 39 वर्षीय रोहित और जल्द ही 38 वर्ष के होने वाले कोहली में अब भी जोश और जुनून बरकरार है। वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल है और उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है। पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक 14 जुलाई (मंगलवार) दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

IND vs ENG 1st ODI Match Preview

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच का प्रिव्यू

उपमहाद्वीप की पिचों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण पिचों पर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे सटीक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों का सामना करना एक अलग ही चुनौती है। लेकिन रोहित और कोहली ने पिछले कई वर्षों में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है।

End of Feed