IND vs CAN Dream11 Prediction: भारत-कनाडा मैच से पहले चुनिए आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

IND vs CAN Dream11 Team Prediction in Hindi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज लॉडरहिल (फ्लोरिडा) के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में भारत और कनाडा के बीच मैच खेला जाना है। टीम इंडिया तीन जीत और 6 अंकों के साथ सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है ऐसे में वो इस मैच में जरूर कुछ प्रयोग करना चाहेगी। आइए यहां आपको बताते हैं कि इस मैच में सबसे IND vs CAN ड्रीम-11 टीम क्या हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • आज भारत और कनाडा मुकाबला
  • टीम इंडिया सुपर-8 में जगह बना चुकी है

IND vs CAN Dream11 Team Prediction Today Match In Hindi, India vs Canada Playing XI: आज टी20 विश्व कप 2024 में भारत और कनाडा के बीच मैच खेला जाना है। ये ग्रुप स्टेज में भारत का चौथा व अंतिम मुकाबला होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट का पहला मैच आयरलैंड, दूसरा मैच पाकिस्तान और तीसरा मैच यूएसए के खिलाफ जीतकर सुपर-8 दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम के लिए कनाडा के खिलाफ आज होने वाला मुकाबला ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपना विजयी क्रम जारी रखकर अगले राउंड में जाना चाहेगी।

IND vs CAN Dream11 Team Prediction, T20 World Cup 2024

भारत बनाम कनाडा ड्रीम11 टीम

भारत और कनाडा के बीच आज खेला जाने वाला मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड पार्क में खेला जाना है। फ्लोरिडा की तकरीबन 5 काउंटी में इस समय तेज बारिश के कारण इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और ब्रोवार्ड भी उनमें से एक है जहां स्टेडियम मौजूद है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश जारी है और अनुमान है कि अगले तीन दिन भी यहां तेज बारिश होती रहेगी, ऐसे में मैच हो पाएगा या नहीं ये कहना अभी मुमकिन नहीं होगा, लेकिन शुक्रवार को कुछ समय तक यहां बारिश नहीं हुई है जिससे कुछ उम्मीदें जरूर जगी हैं।

End of Feed