IND vs BAN Pitch Report: भारत और बांग्लादेश के बीच आज के वर्ल्ड कप मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs BAN Pitch Report In Hindi: आज (22 June 2024) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत सुपर-8 राउंड का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगा। इस बार टीम इंडिया के सामने होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम। इससे पहले मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को मात दी थी। आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला नॉर्थ साउंड (एंटीगा) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़े और कैसा रहा है इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024, सुपर-8 राउंड
  • आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा मुकाबला
  • मैच नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs BAN Pitch Report In Hindi: टीम इंडिया आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज होगा पड़ोसी देश बांग्लादेश से। इससे पहले टीम इंडिया ने सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ जीत लिया था। अब आज का मैच जीतकर भारत विश्व कप सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। भारत-बांग्लादेश मैच (India vs Bangladesh) आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी, जबकि बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) करने जा रहे हैं। इस मुकाबले का आयोजन वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड (एंटीगा) में स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने वाला है।

IND vs BAN Pitch Report, T20 World Cup 2024 Today

भारत-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट

सबसे पहले भारत और बांग्लादेश की टीमों का टी20 विश्व कप 2024 में ट्रैक रिकॉर्ड जान लेते हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने तीन मुकाबले आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीते, उसके बाद सुपर-8 राउंड में अफगानिस्तान को शिकस्त दी। इस तरह भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीतकर अब तक अपराजित है। वहीं अगर बात करें बांग्लादेश क्रिकेट टीम की तो उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं। ग्रुप स्टेज में उन्होंने चार मैच खेले जिसमें उसे तीन में जीत मिली और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसने श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल को मात दी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश को हार मिली। इसके बाद सुपर-8 राउंड के बारिश से प्रभावित रहे पहले मैच में उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 28 रन (डीएलएस नियम के तहत) से हराया।

End of Feed