IND vs BAN 1st Test Day2 Highlights : दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत को 308 रनों की बढ़त
IND vs BAN 1st Test Match Day 2 Highlights:: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। मैच में पहले दिन टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 339/6 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया 91.2 ओवर में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। रवि अश्विन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। बांग्लादेश के हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने से पहले बांग्लादेश ने पहली पारी का आगाज किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बांग्लादेश की टीम 47.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में 227 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शाकिब अल हसन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही बुमराह ने 400 इंटरनेशनल क्रिकेट पूरा कर लिया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 308 रनों पर पहुंच गई है।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है और टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में एक बार फिर अपना पहला विकेट सस्ते में गंवा दिया है। रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Day 2 Live Cricket Score:
ॉ
Where to watch India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: Live Telecast Channel in India
टीम इंडिया की पहली पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
- विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- ऋषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। हालांकि, वे अर्धधतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
- केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
- रविचंद्रन अश्विन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
- भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।
- रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
- आकाश दीप ने कु 30 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया।
- बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले अश्विन भी आउट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हो गए।
- जसप्रीत बुमराह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- मोहम्मद सिराज ने एक गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले नाबाद रहे।
बांग्लादेश की पहली पारी ( Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- शादमान इस्लाम टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
- जाकिर हसन भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको आकाश दीप ने बोल्ड किया।
- मोमिनुल हक आकाश दीप की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको भी आकाश दीप ने बोल्ड किया।
- बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथें कैच आउट कराया।
- मुश्फिकुर रहीम भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने कुल 14 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
- लिटन दास का बल्ला भी शांत देखने को मिला। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 22 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने कैच आउट कराया।
- शाकिब अल हसन भी बांग्लादेश की लड़खड़ाई टीम को नहीं संभाल पाए। उन्होंने 64 गेंदों पर 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
- हसन महमूद ने 22 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट किया।
- तस्कीन अहमद ने 21 गेंदों का सामना किया। उन्होंने एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- नाहिद राणा ने 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
- मेहदी हसन मिराज ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग-11 ( Ind Vs Ban 1st Test Today Match Team India Playing11)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
MA Chidambaram Stadium Weather Update: chennai Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
बांग्लादेश की प्लेइंग-11 ( Ind Vs Ban 1st Test Today Match Team Bangladesh Playing11)
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
IND vs BAN Test dream11 Prediction Today Match in Hindi: Check Here
