IND vs BAN 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team: भारत-बांग्‍लादेश की तीसरे वनडे में ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 9, 2022, 06:48 PM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे शनिवार को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। जानिए दोनों टीमें इस मुकाबले में किन 11 खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभाल सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा
  • भारतीय टीम को शुरूआती दो मैचों में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा
  • भारत और बांग्‍लादेश तीसरे वनडे में इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं

IND vs BAN 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team: भारत और बांग्‍लादेश के बीच शनिवार को चट्टोग्राम के जहूद चौधरी अहमद स्‍टेडियम पर तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। लिटन दास के नेतृत्‍व वाली बांग्‍लादेश ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्‍लादेश ने पहले वनडे में 1 विकेट की यादगार जीत दर्ज की जबकि दूसरे वनडे को 5 रन से जीतकर सीरीज पर कब्‍जा किया। अब भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी। उसकी कोशिश क्‍लीन स्‍वीप से बचने की होगी।

playing 11

भारत बनाम बांग्‍लादेश संभावित प्‍लेइंग 11

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद यह लगातार दूसरी वनडे सीरीज शिकस्‍त है। इससे पहले उसे न्‍यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की शिकस्‍त मिली थी। इसके अलावा भारतीय टीम अपने कई खिलाड़‍ियों की चोट से परेशान है। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ बता चुके हैं कि नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह कप्‍तानी केएल राहुल करेंगे। इसके अलावा कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

End of Feed